Jawan VS Spider-Man: 'स्पाइर मैन' और 'जवान' में होने जा रही भिड़ंत, बॉक्स ऑफिस पर होगा महामुकाबला
शाहरुख खान की फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। शाहरुख के फैंस इस फिल्म को लेकर पागल थे। कई लोगों को तो पठान के क्रेज इस कदर था कि उन्होंने इस फिल्म को दो-दो बार थिएटर में देखा था। पठान के गाने बेशरम रंग पर भगवा बिकिनी को लेकर भी जमकर विवाद हुआ था। अब शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हर किसी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी। लेकिन अब कहानी में नया ट्विस्ट है। सोनी पिक्चर्स की एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर मैन- अक्रॉस द स्पाइडर वर्स' भी उसी दिन रिलीज हो रही है।
पठान की तरह सुपरहिट होगी जवान?
पठान के बाद शाहरुख की जवान इस साल की सबसे बड़ी रिलीज फिल्मों में से एक मानी जा रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म भी पठान की तरह सुपरहिट होगी। जवान का निर्देशन एटली कर रहे हैं और इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा भी हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण के कैमियो रोल करने के भी चर्चे हैं। यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें- Alka Yagnik: बीटीएस को ना पहचानना अलका याग्निक को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास
होगी कांटे की टक्कर
वहीं सोनी पिक्चर्स की एनिमेटेड मूवी 'स्पाइडर मैन- अक्रॉस द स्पाइडर वर्स' की बात करें तो यह भी उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में देखना ये दिलचस्प रहेगा का शाहरुख और स्पाइडर मैन में से आखिर को इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को जीतता है।
पठान कलेक्शन
वहीं शाहरुख की पठान की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब चांदी कूटी थी। इस फिल्म ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना परचम लहराया था। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा 543 करोड़ का ऐतिहासिक कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड शाहरुख की इस फिल्म ने तकरीबन 1050 करोड़ की बंपर कमाई की है।
