{"_id":"5e182b508ebc3e87e915df05","slug":"shalini-pandey-praise-of-her-film-jayeshbhai-jordaar-hero-ranveer-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालिनी पांडे ने की अपने हीरो की तारीफ, बोलीं, 'इनसे सीखकर ही बनूंगी मैं बेहतर हीरोइन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शालिनी पांडे ने की अपने हीरो की तारीफ, बोलीं, 'इनसे सीखकर ही बनूंगी मैं बेहतर हीरोइन'
Fri, 10 Jan 2020 01:14 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
shalini pandey
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारतीय सिनेमा की युवा अभिनेत्री शालिनी पांडे हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' से करने जा रही हैं। उन्हें इस बात की दोहरी खुशी है, क्योंकि यहां उनकी शुरुआत कोई और नहीं बल्कि, हिंदी सिनेमा के सबसे ऊर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह के साथ हो रही है।
विज्ञापन
अपनी खुशी और रणवीर के साथ काम करने के अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए शालिनी कहती हैं, 'यह मेरे लिए बहुत ही बड़ा मौका है कि मैं रणवीर सिंह जैसे पॉवर हाउस अभिनेता के साथ अपनी शुरुआत हिंदी सिनेमा में कर रही हूं। वह मुझे और मेरे अभिनय को निखारने और सेट पर काम के दौरान सुविधाजनक माहौल बनाने में मेरी बहुत मदद करते हैं। वह अपने हिस्से का काम पूरी मेहनत और लगन से करते हैं, इसलिए मेरा भी फर्ज बनता है कि में भी अपना काम पूरी ईमानदारी से करूं।'
विज्ञापन
अभिनेत्री शालिनी पांडे का मानना है की रणवीर के साथ काम करके उनके अभिनय और ज्यादा सुधार आएगा। वह कहती हैं, 'रणवीर सिंह पटकथा के इतर अपनी तरफ अपने अभिनय में बारीकियां जोड़ने में सक्षम हैं। जब वह सेट पर अभिनय करते हैं तो उनको काम करते हुए देखना आपको आश्चर्यचकित कर देगा। मुझे यकीन है कि मैं उनके साथ काम करके और भी अच्छी अभिनेत्री बन जाउंगी।'
विज्ञापन
पटकथा के बारे में रणवीर सिंह ने कहा था कि यह एक चमत्कारी पटकथा है। शालिनी इसपर अपने विचार रखते हुए कहती हैं, 'इस फिल्म की कहानी अपने शक्तिशाली संदेश से लोगों को भावनाओं में बहने पर मजबूर कर देगी। हालांकि इसका फिल्मांकन कॉमेडी के साथ किया गया।'
बता दें की शालिनी ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी शुरुआत 2017 में आई विजय देवराकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी से की है। इसके सहारे वह दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने में सक्षम रहीं।
पढ़ें: डिप्रेशन पर सिर्फ बातें ही नहीं करेंगे अक्षय कुमार, लोगों को फिल्म के जरिए जागरूक करने की तैयारी