फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shamita shetty birthday: Indian Police Force star Shilpa shetty showered love by sharing a note their sister

Shamita Shetty Birthday: शमिता के जन्मदिन पर शिल्पा ने नोट साझा कर लुटाया प्यार, इस अंदाज में दीं शुभकामनाएं

Fri, 02 Feb 2024 09:35 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 02 Feb 2024 09:35 AM IST
सार

शमिता के खास दिन पर उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर शुभकामनाएं दीं। 
 

विज्ञापन
Shamita shetty birthday: Indian Police Force star Shilpa shetty showered love by sharing a note their sister
शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेत्री शमिता शेट्टी भले ही इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। फैशन आइकन शमिता शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। शमिता के खास दिन पर उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी ने अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


वीडियो साझा कर दीं शुभकामनाएं 
आज दो फरवरी को शमिता शेट्टी के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया है। वीडियो में शिल्पा ने शमिता के खुशी भरे पलों की झलक दिखाई, जिसमें वे डांस करती हुईं, परिवार के साथ समय बिताते और अपने बगीचे में नजर आ रही हैं। वहीं, एक वीडियो में शमिता फिल्म एनिमल से बॉबी देओल के जमाल जमालू गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई फाइटर की उड़ान, 'हनुमान' का दमदार प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)



टुनकी के लिए लिखा प्यारा सा नोट
अभिनेत्री ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'बागवानी के प्रति आपका जुनून जारी रहे और वे फूल हमेशा खिलते रहें। आपका ये बगीचा खूबसूरत तितलियों से भरा रहें, जिनका आप पीछा करती हैं। लव यू मेरी प्यारी टुनकी। आपको अच्छे स्वास्थ्य और शरारतों से भरे साल की शुभकामनाएं।'

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री हाल ही में वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आईं। इस सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। 'इंडियन पुलिस फोर्स' से निर्देशक रोहिट शेट्टी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा। इसके अलावा शिल्पा वी रविचंद्रन और संजय दत्त के साथ 'केडी-द डेविल' में नजर आने वाली हैं। इसमें अभिनेत्री सत्यवती का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। वहीं, शमिता शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री ने 'मोहब्बतें' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। शमिता 'बिग बॉस 15' के अलावा 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज 'ब्रो और ब्लैक विडोज' में भी अपने हुनर का जादू बिखेरा है।

यह भी पढ़ें: Fighter Week 1 BO Collection: 10 साल पीछे खिसका ऋतिक का करियर, जानिए क्या कहते हैं कृष 3 और फाइटर के आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed