{"_id":"67f3f567af5c116d2e0de90e","slug":"sharad-kelkar-act-with-ajay-devgn-praise-akshay-kumar-for-filmmaking-knowledge-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sharad Kelkar: अजय देवगन के साथ काम कर चुके शरद केलकर इस एक्टर के बने कायल, साझा की अभिनेता की खूबियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharad Kelkar: अजय देवगन के साथ काम कर चुके शरद केलकर इस एक्टर के बने कायल, साझा की अभिनेता की खूबियां
Mon, 07 Apr 2025 09:26 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 07 Apr 2025 09:26 PM IST
सार
अभिनेता शरद केलकर ने कई नामी अभिनेताओं के साथ फिल्मों में अभिनय किया। वह अजय देवगन को काफी पसंद करते ही हैं। साथ ही एक और नामी एक्टर के कायल भी हैं।
विज्ञापन
शरद केलकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkelkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता शरद केलकर ने टीवी सीरियल के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिल्मों में भी कई तरह के किरदार वह निभा चुके हैं। हाल ही में शरद केलकर ने ऐसे अभिनेता का जिक्र किया, जो अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाना जाता है लेकिन फिल्मों को लेकर उनकी टेक्निकल नॉलेज काफी अच्छी है। जानिए, कौन है वो कलाकार जिसको शरद केलकर सराह रहे हैं।
विज्ञापन
इस एक्टर को सराहते दिखे शरद
फिल्मफेयर को दिए गए हालिया इंटरव्यू में शरद केलकर ने अपने करियर से जुड़ी कई बातें साझा कीं। इस दौरान अभिनेता ने अजय देवगन के अलावा एक चर्चित अभिनेता का भी जिक्र किया जिनको अभिनय के अलावा फिल्मों की मेकिंग की टेक्निकल नॉलेज भी काफी है। शरद कहते हैं, ‘मैंने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘ताण्हाजी’ में काम किया, उन्हें फिल्मों से जुड़ी अच्छी टेक्निकल नॉलेज है। ऐसे ही अक्षय कुमार भी हैं। वह सेट पर जरूर कूल नजर आते हैं लेकिन उन्हें पता होता है कि सीन में क्या चल रहा है, वह भी फिल्ममेकिंग की टेक्निकल नॉलेज रखते हैं।’
विज्ञापन
The Legend Of Hanuman: शरद की आवाज के साथ लौट रहा है रावण, खास दिन रिलीज होगा 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का छठा सीजन
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाकर हुए मशहूर
फिल्म ‘ताण्हाणी’ में शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई, इस किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया। साथ ही वह साउथ एक्टर प्रभाव की फिल्म ‘बाहुबली’ को हिंदी में डब भी कर चुके हैं। शरद की आवाज के कारण ये फिल्म हिंदी में भी खूब पसंद की गई।
TV Celebs: छोटे पर्दे के बाद ओटीटी पर भी जलवा बिखेर चुके ये सितारे, लिस्ट में जेनिफर विंगेट समेत ये नाम शामिल
टीवी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं शरद
अभिनेता शरद केलकर ने टीवी पर कई हिट सीरियल किए हैं। वेब सीरीज भी वह कर चुके हैं। अब एक लंबे गैप के बाद फिर से टीवी सीरियल कर रहे हैं। जल्द ही शरद का नया सीरियल ‘तुम से तुम तक’ टेलीकास्ट होगा। इस सीरियल में एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें लीड कैरेक्टर्स के बीच बहुत बड़ा एज गैप है।