फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sharib hashmi worked with shahrukh khan in jab tak hai jaan he said i fainted after seeing him for the first time

किस्सा: शाहरुख खान को देखकर बेहोश हो गए थे 'द फैमिली मैन' के जेके, बताई क्या थी वजह

Wed, 23 Jun 2021 09:54 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 23 Jun 2021 09:54 PM IST
सार

  • शाहरुख खान को देखकर बेहोश हो गए थे शारिब 
  • जब तक हैं जान में किया साथ काम 
  • द फैमिली मैन 2 में निभाया जेके का किरदार 

विज्ञापन
sharib hashmi worked with shahrukh khan in jab tak hai jaan he said i fainted after seeing him for the first time
शाहरुख खान, शारिब हाश्मी - फोटो : Instagram

विस्तार

अभिनेता शारिब हाश्मी आज घर-घर में एक मशहूर नाम बन चुके हैं। 'द फैमिली मैन' के पहले और दूसरे पार्ट में जेके की भूमिका निभाने वाले शारिब हाश्मी के नाम से आज हर कोई परिचित है। शारिब ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनियर' से की थी। इस फिल्म में वो सपोर्टिंग अभिनेता के तौर पर नजर आए थे। इसके बाद उन्हें साल 2012 में यश राज प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'जब तक है जान' में काम करने का मौका मिला। फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'जब तक है जान' में उन्होंने समर (शाहरुख खान)के दोस्त जैन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा इस अभिनेता ने साझा किया।

विज्ञापन


शाहरुख खान को देखकर बेहोश हो गए थे शारिब

शारिब ने बताया कि शाहरुख खान के साथ काम करने का उनका अनुभव बहुत ही अच्छा था। जेके ने बताया कि जब उन्होंने 'जब तक है जान' के सेट पर पहली बार शाहरुख खान को देखा तो वो बेहोश हो गए थे। शारिब ने मीडिया से एक बातचीत में कहा, 'मेरे शूटिंग के पहले दिन के साथ-साथ यह मेरा पहला सीन भी था। समर का किरदार मेरे चेहरे से चादर हटाता है। मैं उस सीन को अच्छे से करने के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ रिहर्सल कर रहा था। उन्होंने आगे कहा, 'एक बार जब मेरे ऊपर से चादर हटाई गई तो मैंने देखा सामने शाहरुख खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, मैं शाहरुख हूं। उस समय मैं लगभग बेहोश हो गया था।

विज्ञापन

sharib hashmi worked with shahrukh khan in jab tak hai jaan he said i fainted after seeing him for the first time
शारिब हाश्मी - फोटो : Instagram

शाहरुख ने की मेरे काम की तारीफ

शारिब हाश्मी ने कहा, जब हमारी शूटिंग खत्म हुई तो उसके बाद शाहरुख ने मेरी तारीफ भी की। शारिब ने बताया कि शाहरुख खान ने मुझसे कहा कि 'उन्हें मेरे साथ काम करके बहुत मजा आया।' उन्होंने ये भी कहा कि ये फिल्म उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी। 'जब तक है जान' यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2012 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ये यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म थी।

'द फैमिली मैन 2 के लिए मिली तारीफ

शारिब हाशमी को एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में उनके अभिनय के लिए काफी सराहा गया। इस सीरीज में उन्होंने जे.के.तलपड़े की भूमिका निभाई जो कि मनोज बाजपेयी के साथ टास्क टीम का एक खुफिया एजेंट है। इस सीरीज में उनके और मनोज बाजपेयी के अलावा, समांथा अक्किनेनी, प्रियामणि, दर्शन कुमार सहित कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सभी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस सफल सीरीज के बाद शारिब के आगामी प्रोजेक्ट्स फिल्म 'धाकड़' और मिशन मजनू हैं। धाकड़ में कंगना मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed