बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू स्थित घर रामायण में अवैध निर्माण को लेकर BMC ने कार्रवाई शुरू की है। खबर है कि जूहू स्थित उस 8 मंजिला इमारत के अंदर कई अवैध निर्माण हुए हैं जिसे BMC ने तोड़ने का काम शुरू किया है। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा इस घर में परिवार के साथ रहते हैं। BMC की इस कार्रवाई पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि उनके घर में मामूली बदलाव हुए थे। उन्होंने खुद बीएमसी कर्मचारियों को इस निर्माण को हटाने में सहयोग किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि घर के ऊपर टॉयलेट इसलिए बनाया गया था ताकि वर्कर्स उसका इस्तेमाल कर सकें। उन्हें BMC से कोई आपत्ति नहीं है। मंदिर को उस जगह से फिलहाल के लिए शिफ्ट कर दिया गया है।
अब BJP सांसद के घर पर चला BMC का बुलडोजर, Bigg Boss का सेट भी तोड़ा था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jan 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन