फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shatrughan Sinha wished Reena Roy Birthday fans were surprised to see the Social Media Post

शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय को किया बर्थ डे विश, पोस्ट देखकर फैंस हुए हैरान; यूजर्स ने छेड़ दिया पुराना राग

Thu, 08 Jan 2026 02:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 08 Jan 2026 02:20 PM IST
सार

Shatrughan Sinha Viral Post: शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के अपने दोस्त, को-एक्टर्स को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन जब उन्होंने रीना रॉय को जन्मदिन पर विश किया तो फैंस ने पुराना राग छेड़  दिया? इस पोस्ट को देखकर कई लोगों ने हैरानी भी जता दी।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha wished Reena Roy Birthday fans were surprised to see the Social Media Post
शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय - फोटो : ट्विटर

विस्तार

80 के दशक की चर्चित अदाकारा रीना रॉय ने कल अपना 69वां जन्मदिन मनाया। बुधवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। यह पोस्ट देखकर फैंस हैरान रह गए। यूजर्स ने भी इस दिग्गज अभिनेता की पोस्ट पर रिएक्शन दिए। आखिर, यह पोस्ट देखकर फैंस को हैरानी क्यों हुई? जानिए।

विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय को कहा करीबी दोस्त
शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को एक पोस्ट एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर की, इसमें रीना रॉय को अपना प्यारा दोस्त कहा। वह लिखते हैं, ‘एक बहुत प्यारी दोस्त, अब तक की सबसे अच्छी एक्ट्रेस में से एक, हमेशा चार्मिंग स्टार, एक बेहतरीन इंसान, कुल मिलाकर शानदार पर्सनालिटी रीना रॉय को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप हमेशा खूब खुश रहें।’ 

विज्ञापन


क्या है रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा का कनेक्शन?
रीना रॉय को शत्रुघ्न सिन्हा ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं, इस बात से कई फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हुए। दरअसल, 70 और 80 में  शत्रुघ्न सिंह और रीना रॉय के बीच एक कथित लव अफेयर रहा। कभी दोनों ने इस रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया। लेकिन इनके रिश्ते की चर्चा बॉलीवुड में खूब रही। बाद में शत्रुघ्न सिंह ने पूनम नाम की महिला से शादी। शत्रुघ्न सिंह और पूनम सिन्हा के तीन बच्चे हैं, लव, कुश और सोनाक्षी सिन्हा। इतने साल बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय को इस तरह याद किया तो फैंस को इनका पुराना रिश्ता याद आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स को याद आया पुराना रिश्ता 
दिग्गज अभिनेता की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ‘रीना रॉय के साथ आपकी दोस्ती हमेशा बनी रहे। सदाबहार अभिनेत्री रीना रॉय जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या बात है सर, रीना रॉय के लिए भी कोई इतना कुछ लिख सकता है। मान गए।’ वहीं एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस बात की तो उम्मीद ही नहीं थी।' आगे यूजर ने फनी इमोजी शेयर किया। एक यूजर ने बड़ा मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने उसे इंस्पायर किया है। वह लिखता है, 'इस ट्वीट ने मुझे कुछ बोल्ड और अपने कंफर्ट जोन से बाहर करने के लिए इंस्पायर किया। धन्यवाद शत्रुजी और रीना मैम को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' 

 
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed