फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shekhar Kapur Suggests John Abraham For Next James Bond Actor Replies I Will Start Practising My Martini Order

शेखर कपूर ने नए जेम्स बॉन्ड के लिए सुझाया इस बॉलीवुड एक्टर का नाम, अभिनेता ने कहा- ‘शुरू कर चुका हूं तैयारी’

Sat, 16 May 2026 04:02 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 16 May 2026 04:02 PM IST
सार

Shekhar Kapur: कौन होगा अगला जेम्स बॉन्ड? इसको लेकर फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्ममेकर शेखर कपूर ने इस बॉलीवुड अभिनेता को जेम्स बॉन्ड के किरदार के लिए अपनी पसंद बताया है। जानिए कौन है वो एक्टर…

विज्ञापन
Shekhar Kapur Suggests John Abraham For Next James Bond Actor Replies I Will Start Practising My Martini Order
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय हॉलीवुड फ्रेंचाइजी ‘जेम्स बॉन्ड 007’ के लिए अब एक नए अभिनेता की तलाश की जा रही है। डेनियल क्रेग के बॉन्ड का किरदार छोड़ने के बाद नए जेम्स बॉन्ड (एजेंट 007) की तलाश और कास्टिंग को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। नए अभिनेता के रूप में एरोन टेलर-जॉनसन का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है, जिस पर पूर्व बॉन्ड अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन ने भी अपनी सहमति जताई है। इस बीच अब इंडियन फिल्ममेकर शेखर कपूर ने भी जेम्स बॉन्ड के लिए एक नाम सुझाया है। लेकिन ये कोई हॉलीवुड एक्टर नहीं बल्कि भारतीय बॉलीवुड अभिनेता है।

विज्ञापन

शेखर कपूर ने जॉन अब्राहम को बताया अपनी पसंद
‘मिस्टर इंडिया’ और ‘बैंडेट क्वीन’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक शेखर कपूर ने नए जेम्स बॉन्ड की भूमिका के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम का नाम सुझाया है। शेखर ने एक्शन स्टार को जॉन को अपनी पहली पसंद बताते हुए कहा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने लिखा, ‘अगले बॉन्ड की तलाश तेज हो रही है और डेनियल क्रेग के बाद मेरी राय में अगला जेम्स बॉन्ड जॉन अब्राहम ही होंगे। उनमें एक बिंदास और बेबाक व्यक्तित्व है और निश्चित रूप से वो एक अच्छे अभिनेता हैं, जिनमें बॉन्ड का मैजिक है। वैसे डेनियल क्रेग को जेम्स बॉन्ड के रूप में तब चुना गया जब निर्माताओं ने उन्हें मेरी फिल्म एलिजाबेथ में देखा था।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Shekhar Kapur Suggests John Abraham For Next James Bond Actor Replies I Will Start Practising My Martini Order
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन ने शेखर कपूर का जताया आभार 
जॉन अब्राहम ने भी शेखर कपूर की इस पोस्ट को पढ़ा और तुरंत ही इस पर रिप्लाय भी किया। जॉन ने लिखा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद शेखर कपूर सर। आपके शब्दों और प्रोत्साहन से मैं सचमुच अभिभूत हूं।

ऐसे व्यक्ति से, जिसने न केवल कहानी कहने के तरीके को नया रूप दिया, बल्कि दुनिया के सामने बॉन्ड के रूप में डेनियल क्रेग को देखने से पहले ही उन्हें पहचानने की क्षमता भी दिखाई। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। बॉन्ड की बात करें तो, मैं अभी से अपनी मार्टिनी ऑर्डर करने की प्रैक्टिस शुरू कर दूंगा। शेकन, नॉट स्टर्ड।’
 

 

Shekhar Kapur Suggests John Abraham For Next James Bond Actor Replies I Will Start Practising My Martini Order
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन की पाइपलाइन में हैं कई बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म में नजर आएंगे। यह पुलिस अधिकारी राकेश मारिया की बायोपिक है, जिसमें जॉन पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा वो ‘फोर्स 3’ की भी शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed