फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायरा मिश्रा से ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं निजी झगड़ों की चर्चा सरेआम नहीं करता’

Fri, 12 Mar 2021 03:11 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 12 Mar 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
shekhar suman son adhyayan suman reaction on break up with girlfriend maera mishra
adhyayan suman

शेखर सुमन के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अध्ययन सुमन काफी दिनों बाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह हाल ही में हुआ उनका ब्रेकअप है। जी हां, अध्ययन सुमन का उनकी गर्लफ्रेंड मायरा मिश्रा से ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने अपने रास्ते बदल लिए हैं। एक इंटरव्यू में मायरा ने इसकी पुष्टि की है, जिसके बाद से ये मामला सुर्खियों में आ गया।

shekhar suman son adhyayan suman reaction on break up with girlfriend maera mishra
अध्ययन सुमन - फोटो : Insatagram- @adhyayansuman

अब इस मामले में अभिनेता अध्ययन सुमन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अपना स्टेटमेंट जारी कर उन्होंने कहा है कि वो अपनी जिंदगी में सभी महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं। अपनी मां से लेकर बहन, दोस्त और उनकी भी जिनसे वे किसी रिश्ते में बंधे होते हैं। इसलिए वह सार्वजनिक रूप से इसके बारे में बात करने से बचना चाहते हैं और अतीत में हुईं अपनी गलतियों से सीख लेना चाहते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TINKA SINGH (@adhyayansuman)

shekhar suman son adhyayan suman reaction on break up with girlfriend maera mishra
मायरा मिश्रा, अध्ययन सुमन - फोटो : Social media

अध्ययन ने कहा कि मैं इस समय यही कहना चाहता हूं कि मेरे अंदर औरतों के लिए काफी सम्मान की भावना है। मेरे परिवार के अलावा दोस्त और वो करीबी लोग जो कभी मेरे साथ रहे सभी की मैं बहुत इज्जत करता हूं। मेरे संस्कार सार्वजनिक रूप से कुछ कहकर गंदगी फैलाने की इजाजत नहीं देते हैं। इसलिए मैं इस वक्त सिर्फ अपनी पुरानी गलतियों से सीखना चाहता हूं और किसी से कुछ भी नहीं कहना चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
shekhar suman son adhyayan suman reaction on break up with girlfriend maera mishra
Shekhar and Adhyayan Suman - फोटो : file photo

इसके अलावा अध्ययन ने कहा कि वो अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। वो आने वाले गानों पर ज्यादा फोकस करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा काम लोगों के सामने है और वही मेरी पहचान है। इसलिए मैं अपने नए गाने की रिलीज करने के लिए सोच रहा हूं।

विज्ञापन
shekhar suman son adhyayan suman reaction on break up with girlfriend maera mishra
Adhyayan Suman - फोटो : social media

अंत में अध्ययन सुमन ने लोगों से आग्रह किया कि उनकी निजता का सम्मान करें ताकी उनके परिवार को कोई समस्या न उठानी पड़े। बता दें कि एक समय में अध्ययन और कंगना रणौत का अफेयर भी सुर्खियों में रहा था। इसके बाद जब उनका ब्रेकअप हुआ तो यह चर्चा का विषय बन गया था। क्योंकि अध्ययन ने कंगना पर उस वक्त कुछ सनसनीखेज आरोप लगाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed