फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sherni release date and time: Know when and how you can watch Vidya Balan's 'sherni '

Sherni Release Date and Time: जानिए कब और कैसे देख सकते हैं विद्या बालन की 'शेरनी'

Thu, 17 Jun 2021 10:31 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 17 Jun 2021 10:31 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म शेरनी जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। विद्या की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
sherni release date and time: Know when and how you can watch Vidya Balan's 'sherni '
विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म शेरनी जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। विद्या की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर 18 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में विद्या बालन वन्यविभाग की अफसर की भूमिका में नजर होने वाली है।
विज्ञापन


न्यूटन फेम अमित मसूरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इस फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शेरनी एक काल्पनिक कहानी है जिसके जरिए विद्या हमें एक वन अधिकारी की यात्रा दिखाती हैं जो मानव-पशु संघर्ष की दुनिया में संतुलन के लिए प्रयास करती हैं। आपको बता दें अमर उजाला ने मार्च में ही इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की बात अपने पाठकों को बता दी थी।
विज्ञापन

 

 

sherni release date and time: Know when and how you can watch Vidya Balan's 'sherni '
शेरनी - फोटो : सोशल मीडिया

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और अमित मसूरकर द्वारा निर्मित इस फिल्म में शरत सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, बृजेंद्र कला और नीरज काबी दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगे। पिछले साल विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही थी। 

इससे ज्यादा व्यूज सिर्फ आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को ही मिले, लेकिन आयुष्मान की ये फिल्म अधिकतर लोगों को पसंद नहीं आई जबकि ‘शकुंतला देवी’ लोगों ने पहले अकेले देखी और फिर पूरे परिवार के साथ कई कई बार देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed