फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपर डांसर चैप्टर 4: पति की गिरफ्तारी के बाद पहली बार सेट पर लौटीं शिल्पा, वायरल हुआ वीडियो, क्रू भी हो गया था इमोशनल

Wed, 18 Aug 2021 04:36 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 18 Aug 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
Shilpa returns to Super Dancer set for the first time since Raj Kundra's arrest
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से पहली बार सेट पर लौटीं हैं। शिल्पा साड़ी पहनकर सेट पर लौटीं। उनके सेट पर लौटने का वीडियो वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा चुपचाप वैनिटी वैन से उतरकर सेट की ओर जाती हुई दिख रही हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा को पहली बार इस तरह से सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर देखा गया है। 



शिल्पा शेट्टी ने वैनिटी वैन से उतरकर पापराजी को हाथ हिलाया और चुपचाप सेट की तरफ चल दीं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शिल्पा के सेट पर लौटने के बाद क्रू भी इमोशनल हो गया। बता दें कि शिल्पा के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले फिल्म निर्देशक अनुराग बसु ने कहा था कि हम शिल्पा शेट्टी को सेट पर काफी याद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Shilpa returns to Super Dancer set for the first time since Raj Kundra's arrest
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बताया जा रहा है कि सेट पर लौटने को लेकर निर्माता लगातार शिल्पा शेट्टी के संपर्क में थे। इसके बाद उन्होंने हाल ही में सेट पर लौटने का फैसला लिया। 

Shilpa returns to Super Dancer set for the first time since Raj Kundra's arrest
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वह न केवल अपने बच्चों और परिवार के लिए, बल्कि अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काम पर वापस आना चाहती थीं। सुपर डांसर टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे वह सुबह काफी भावुक हो गईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa returns to Super Dancer set for the first time since Raj Kundra's arrest
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शिल्पा, बच्चों के डांस रियलिटी शो सुपर डांसर के चौथे सीजन को जज कर रही हैं। इससे पहले फिल्मकार अनुराग बसु का कहना था कि हम शिल्पा को सेट पर बहुत याद करते हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं शिल्पा शेट्टी सेट पर कब लौटेंगी। 

 

विज्ञापन
Shilpa returns to Super Dancer set for the first time since Raj Kundra's arrest

अनुराग ने कहा था कि हमारे बीच अच्छी बॉन्डिंग है। हम एक परिवार हैं और जब परिवार में कोई व्यक्ति आसपास नहीं होता है, तो बहुत मुश्किल होती है। हमें शिल्पा प्रिय हैं और हम उनको याद करते हैं। इससे पहले शिल्पा ने  एक कोविड -19 फंड-रेजर कार्यक्राम में भाग लिया था। शिल्पा ने व्यायाम का प्रदर्शन किया और नकारात्मक विचारों को दूर करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा था कि मुश्किल वक्त में नकारात्मक विचारों का आना स्वभाविक है... सकारात्मक रहने के लिए हमें प्राणायाम जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed