{"_id":"6a41e532a34fb979c2065a5c","slug":"shraddha-kapoor-watching-film-with-rumoured-boyfriend-rahul-mody-video-goes-viral-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ अक्षय कुमार की फिल्म देखने पहुंची श्रद्धा कपूर, सिनेमाघर से वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ अक्षय कुमार की फिल्म देखने पहुंची श्रद्धा कपूर, सिनेमाघर से वायरल हो रहा वीडियो
Mon, 29 Jun 2026 08:53 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:53 AM IST
सार
Shraddha Kapoor Viral Video: श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वह अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई हैं। वह अक्षय कुमार की फिल्म देख रही थीं।
विज्ञापन
राहुल मोदी के साथ श्रद्धा कपूर
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह एक-साथ सिनेमाघरों में नजर आए हैं। सिनेमा हॉल के अंदर का एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें श्रद्धा 'वेलकम टू द जंगल' की स्क्रीनिंग के दौरान हंसती हुई नजर आ रही हैं। राहुल उनके ठीक बगल में बैठे हैं। वीडियो ने फैंस और इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो चुपके से एक साथी दर्शक ने रिकॉर्ड किया था। इसमें श्रद्धा कपूर अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का भरपूर मजा लेती दिख रही हैं। राहुल मोदी उनके बगल में बैठे फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं। जिस फैन ने यह क्लिप शेयर की उसने लिखा, 'भारत की नेशनल क्रश श्रद्धा कपूर के साथ 'वेलकम टू द जंगल' देख रहा हूं।' यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया।

wait shraddha kapoor and rahul mody were watching welcome to the jungle in a random movie hall amongst so many other people ? 😭
— souroshi 🏳️🌈 (@souroshigupta) June 28, 2026
how to be as lucky as the ones who are unknowingly sitting beside her 😭 pic.twitter.com/Mu6KQw5V4j
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के बारे में और जानकारी
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के बीच रिश्ते की चर्चा 2024 की शुरुआत से ही हो रही है। उन्हें पहली बार मुंबई में एक साथ एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए देखा गया था। तब से, दोनों कई इवेंट्स में एक साथ नजर आए हैं। पिछले साल, श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ एक प्यारी सी सेल्फी पोस्ट की थी। इस तस्वीर में उन्होंने प्यार से राहुल का हाथ पकड़ा था। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा था 'दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।' इसके बाद उनके रोमांस की अफवाहों को और हवा मिली।

फिल्म ‘ईथा’ में विठाबाई नायारणगावकर का किरदार निभाएंगी श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
प्रोफेशनल तौर पर देखें तो श्रद्धा के पास आगे कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही मराठी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक 'ईठा' में नजर आएंगी। इसके अलावा, 'स्त्री 3' और फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी की 'नागिन' भी पाइपलाइन में हैं।