{"_id":"6081b73a8ebc3e591f496324","slug":"shravan-rathore-from-nadeem-shravan-duo-passed-away-due-to-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुखदः श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद से थे ICU में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखदः श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद से थे ICU में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रवण राठौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से एक बेहद ही गमगीन कर देने वाली खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। बॉलीवुड की फिल्मों के मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम श्रवण के श्रवण राठौड़ गुरुवार की शाम इस दुनिया को अलविदा कह गए। डायबिटिक होने के साथ साथ कोरोना से उनके फेफड़े भी संक्रमित हो चुके थे जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
2 of 5
श्रवण राठौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि श्रवण का इलाज रहेजा अस्पताल से चल रहा था। उनके निधन के खबर की पुष्टि अस्पताल की डॉक्टर कीर्ति भूषण ने की। उन्होंने कहा कि, 'श्रवण का निधन रात 9 बजकर 30 मिनट पर हुआ। हमने उन्हें अपनी तरफ से बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो इस मुसीबत से उबर नहीं सके'।
3 of 5
श्रवण राठौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उनके निधन का कारण कोविड संक्रमण से हुआ कार्डियोमायोपैथी था जिसके चलते उन्हें पल्मोनरी एडिमा और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर हो गया था। उनके निधन की खबर ने फैंस के साथ साथ बॉलीवुड के भी गहरा झटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रवण राठौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रवण राठौड़ के दोस्त समीर अंजान ने भावुक होते हुए एक चैनल से कहा, 'मेरा दोस्त चला गया। मेरे बोल को संगीत देने वाला, उनको लोगों के दिलों तक पहुंचाने वाला संगीतकार चला गया। इतनी जल्दी क्या थी भाई। भगवान आपको चरणों में स्थान दे। आपके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे'।
विज्ञापन
5 of 5
नदीम-श्रवण
- फोटो : Social media
श्रवण बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं थे। उनकी और संगीतकार नदीम की जोड़ी बॉलीवुड में काफी हिट थी। 90 के दशक में दोनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक गाने बनाए थे। दोनों ने पहली बार बॉलीवुड में फिल्म 'जीना सिख लिया' के लिए संगीत दिया था। हालांकि फिल्म 'आशिकी' में दिए गए संगीत से उन्हें बड़ी सफलता मिली थी। श्रवण के निधन से बॉलीवुड को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।