{"_id":"607dc7fa8ebc3ea176191d5a","slug":"see-how-music-composer-nadeem-shravan-prolific-duo-break-after-t-series-founder-gulshan-kumar-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब टूट गई थी नदीम-श्रवण की जोड़ी, टी सीरीज के मालिक की हत्या के बाद ऐसे बदले थे हालात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब टूट गई थी नदीम-श्रवण की जोड़ी, टी सीरीज के मालिक की हत्या के बाद ऐसे बदले थे हालात
90 के दशक में संगीत की दुनिया में सबसे मशहूर नदीम-श्रवण की जोड़ी भला किसको याद नहीं होगी। उस दौर में इनके म्यूजिक की खूब डिमांड थी और नदीम-श्रवण की तूती बोला करती थी। अब खबर है की श्रवण का निधन हो गया है। वे कोरोना से संक्रमित होने के बाद से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे।
2 of 7
नदीम-श्रवण
- फोटो : Social media
ये खबर सुनते ही फैंस को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि श्रवण राठौड़ एक जमाने में नदीम सैफी के साथ मिलकर एक से एक गाने बनाया करते थे। इस जोड़ी को ऑडियन्स भी उतना ही पसंद करती थी। दोनों ने संगीत की दुनिया में बेहतरीन मुकाम हासिल कर लिया था।
3 of 7
नदीम-श्रवण
- फोटो : Social media
इसके बाद एक वक्त ऐसा आया कि कामयाबी के अर्श पर चढ़ी ये जोड़ी एक दिन धाराशायी हो गई। ये तब हुआ जब जोड़ीदार नदीम सैफी पर टी सीरीज के संस्थापक की हत्या की साजिश का आरोप लग गया। बस फिर क्या था ‘आशिकी' जैसी फिल्म में आकॉनिक म्यूजिक देने वाली ये जोड़ी वहीं टूट गई। यह साल 2005 में दोस्ती फिल्म के संगीत के बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नदीम-श्रवण
- फोटो : Social media
बता दें कि पहली बार इस जोड़ी ने 1979 में भोजपुरी फिल्म 'दंगल' में अपना संगीत दिया था। लेकिन नदीम-श्रवण को पहचान मिली फिल्म 'आशिकी' से। इस फिल्म के गाने सुपरहिट रहे। इनकी जोड़ी टी सीरीज के गुलशन कुमार की पसंदीदा जोड़ी थी। गुलशन कुमार की हत्या के आरोप में नदीम सैफी को देश छोड़कर लंदन में बसना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
नदीम-श्रवण
- फोटो : Social media
नदीम सैफी साल 2000 से लंदन में रह रहे हैं। साल 1997 में नदीम पर गुलशन कुमार की हत्या की साजिश का आरोप लगा था। बाद में साल 2002 में सबूत नहीं मिलने के कारण अदालत ने इस मामले को रद्द कर दिया था। हालांकि, इस दौरान नदीम पर गिरफ्तारी का वारंट वापस नहीं लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।