फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 years of Anjaam: माधुरी दीक्षित ने शाहरुख संग साझा की तस्वीर, 'चने के खेत' गाने से मचाया था हंगामा

Thu, 22 Apr 2021 10:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 22 Apr 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan and Madhuri Dixit film Anjaam completed 27 years actress share photos
शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : Twitter

शाहरुख खान रोमांस के बादशाह हैं और उन्होंने पर्दे पर कई हीरोइनों के साथ जमकर रोमांस किया है। हालांकि उन्होंने सिर्फ हीरो वाले किरदार ही नहीं बल्कि खलनायक और ग्रे शेड वाले किरदार भी जबरदस्त निभाए हैं। उनकी और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी पर्दे पर कई बार जमी थी। हालांकि एक फिल्म ऐसी भी थी जिसमें माधुरी शाहरुख की हीरोइन नहीं बनी थी बल्कि उनसे बदला लिया था। ये फिल्म थी 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'अंजाम' जिसके रिलीज को 27 साल पूरे हो गए।

Shahrukh Khan and Madhuri Dixit film Anjaam completed 27 years actress share photos
शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, दीपक तिजोरी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया है। माधुरी ने शाहरुख और दीपक तिजोरी के साथ अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, '#27 years of Anjaam। शाहरुख खान और दीपक तिजोरी के साथ मेरी सबसे यादगार फिल्मों में से एक जिसमें भावनाएं, ड्रामा और मनोरंजन था'।






 

Shahrukh Khan and Madhuri Dixit film Anjaam completed 27 years actress share photos
अंजाम - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि इस फिल्म में दीपक तिजोरी ने माधुरी दीक्षित के पति का किरदार निभाया था। वहीं शाहरुख ने एक ऐसे पागल प्रेमी का किरदार निभाया था जो माधुरी को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फिल्म में हिमानी शिवपुरी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। ये फिल्म 22 अप्रैल 1994 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan and Madhuri Dixit film Anjaam completed 27 years actress share photos
अंजाम - फोटो : Social Media

इस फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे। खासकर 'चने के खेत' वाले गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ये गाना आज भी बहुत मशहूर है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था।

विज्ञापन
Shahrukh Khan and Madhuri Dixit film Anjaam completed 27 years actress share photos
शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म की सबसे खास बात ये थी कि इसमें शाहरुख और माधुरी की जोड़ी प्रेमी प्रेमिका की नहीं थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे माधुरी अपने साथ हुए अन्याय का बदला शाहरुख खान से लेती हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के अलावा दोनो ने 'कोयला', 'दिल तो पागल है','हम तुम्हारे हैं सनम' और 'देवदास' में साथ काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed