सिंगर पलाश सेन ने अभिषेक बच्चन और आयुष्मान खुराना के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखी यह खास बात
Palash Sen Latest Post: पलाश सेन ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिषेक बच्चन, आयुष्मान खुराना, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी के लिए कुछ खास लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायक पलाश ने आज अभिषेक बच्चन, आयुष्मान खुराना, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के साथ तस्वीरें शेयर कीं और सभी के लिए कुछ खास लिखा है। पलाश को अपने करियर के दौरान बहुत ही अच्छे और खास लोगों से मिलने का मौका मिला। उन्होंने इन तस्वीरों को सिर्फ यादें नहीं, बल्कि अपनी 'कहानियां' बताया है।
पलाश सेन ने शेयर किया पोस्ट
सिंगर पलाश सेन ने अभिषेक बच्चन, आयुष्मान खुराना, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पलाश ने एक-एक करके सभी की तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, 'आप इन्हें यादें या नॉस्टैल्जिया कह सकते हैं, लेकिन मेरे लिए ये कहानियां हैं। मेरे करियर में मुझे कुछ असाधारण सज्जनों से मिलने का सौभाग्य मिला। आइए, मेरी जिंदगी की कहानी की किताब के पन्नों पर एक मजेदार सफर करते हैं।'
पलाश ने सभी स्टार्स के लिए लिखी यह अहम बात
- पलाश ने अभिषेक बच्चन के लिए लिखा, 'दो लड़के जो 'धूम' शब्द के मालिक हैं।'
- पलाश ने आयुष्मान खुराना के लिए लिखा, 'डॉक्टर और वैम्पायर, दो ऐसे लोग जो पूरी तरह अलग मकसद से अस्पताल जाते हैं।'
- पलाश ने कपिल शर्मा की तारीफ में लिखा, 'अब आप समझ गए कि मैंने कॉमेडी में हाथ क्यों नहीं आजमाया?'
- पलाश ने सुनील ग्रोवर के लिए लिखा, 'एकमात्र आदमी जिसे मैं जानता हूं, जो मुझसे भी ज्यादा टोपी पहनता है।'
पलाश सेन के मशहूर गाने
पलाश सेन ने कॉलेज के समय में 'यूफोरिया' नाम का बैंड बनाया था। उनका पहला गाना 'धूम पिचुक धूम' बहुत बड़ा हिट हुआ। उनके कई लोकप्रिय गाने गाए हैं, जिनमें 'मैरी', 'फिर धूम', 'आना मेरी गली' और 'अब ना जा' जैसे कई गाने शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सुभाष घई ने अपनी फिल्म 'हीरो' के अभिनेता जैकी श्रॉफ की प्रशंसा की, लिखा- 'आज भी दर्शकों के बीच अपनी...'