फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singham Again Advance Booking Most Expensive Ticket Of Ajay Devgn Rohit Shetty Film is In Mumbai

Singham Again Advance Booking: महंगी बिक रही हैं सिंघम अगेन की टिकटें? एडवांस बुकिंग में ऐसा रहा हाल

Wed, 30 Oct 2024 02:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Oct 2024 02:11 PM IST
सार

कहने की जरूरत नहीं है कि सिंघम अगेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसक रोहित शेट्टी की एक्शन से भरपूर निर्देशन वाली इस फिल्म के लिए टिकट बुक करने के लिए दौड़ पड़े हैं।  ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफार्म पर थोड़ी खोजबीन से पता चलता है कि मुंबई में सबसे महंगी टिकट की कीमत 2,570 रुपये है।

विज्ञापन
Singham Again Advance Booking Most Expensive Ticket Of Ajay Devgn Rohit Shetty Film is In Mumbai
सिंघम अगेन - फोटो : साभार-@sacnilk

विस्तार

अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और रवि किशन की सिंघम अगेन 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही इस फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आलम यह है कि फिल्म की टिकट के दाम भी अब काफी ज्यादा हो गए हैं।
विज्ञापन


इतने में बिक रही है फिल्म की टिकट
कहने की जरूरत नहीं है कि सिंघम अगेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसक रोहित शेट्टी की एक्शन से भरपूर निर्देशन वाली इस फिल्म के लिए टिकट बुक करने के लिए दौड़ पड़े हैं।  ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफार्म पर थोड़ी खोजबीन से पता चलता है कि मुंबई में सबसे महंगी टिकट की कीमत 2,570 रुपये है, जिसमें मैसन पीवीआर: जियो वर्ल्ड ड्राइव, मुंबई में 70 रुपये का सुविधा शुल्क भी शामिल है।
विज्ञापन


इस फिल्म से होगी टक्कर
इस बीच, सिंघम अगेन की भिड़ंत भूल भुलैया 3 से होगी, जिसमें कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं। सिंघम अगेन का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स द्वारा किया गया है। सिंघम, सिंघम 2, सिंबा और सूर्यवंशी के बाद यह कॉप यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय देवगन मचाएंगे धमाल
सलमान खान भी सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे के रूप में कैमियो करते नजर आएंगे। हाल ही में, अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक संकेत दिया कि सलमान खान भी कैमियो करेंगे। अक्षय ने अजय, रोहित, टाइगर और अर्जुन के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "हम सब ने मिल के कि बहुत सी चुलबुल बातें...#सिंघमअगेन।" बता दें कि फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर सिंघम बनकर परदे पर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया और इस फिल्म के लिए क्रेज भी बरकरार है।
 

Nayanthara: नेटफ्लिक्स पर आएगी 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल', नयनतारा की डॉक्यू फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed