फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singham again fame Ranveer Singh joins the list of Wow Trend at jio world plaza launch video viral

Ranveer Singh: दीपिका के बाद 'वाह ट्रेंड' की लिस्ट में शमिल हुए रणवीर सिंह, अभिनेता का वायरल हुआ वीडियो

Wed, 01 Nov 2023 10:46 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 01 Nov 2023 10:46 AM IST
विज्ञापन
singham again fame Ranveer Singh joins the list of Wow Trend at jio world plaza launch video viral
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई इवेंट होता रहता है, जिसमें स्टार्स बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं। अब हाल ही में, रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ने जियो वर्ल्ड प्लाजा की लॉन्चिंग की, जिसमें बी-टाउन के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस इवेंट में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण सहित कई अन्य सितारे शामिल हुए। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने स्टाइलिश ड्रेस से तो ध्यान खींचा ही, बल्कि रैंप के दौरान 'वाह टैंड' की लाइनों को बोलकर सुर्खियों में आ गए हैं। अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


'वाह ट्रेंड' से बदला पार्टी का माहौल 
वायरल वीडियो की बात करें तो रणवीर सिंह अभिनेता दर्शकों का 'वाह ट्रेंड' की लाइन से उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह कहते हैं, इतना सुदंर, इतना सुंदर, बिल्कुल वाह जैसा लग रहा है। अभिनेता वर्ल्ड प्लाजा की लॉन्चिंग में पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आएं। रणवीर सिंह ने इस ट्रेंड से कार्यक्रम का माहौल ही बदल दिया। बता दें कि अभिनेता की इस वीडियो को फैंस पेज के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। रणवीर सिंह 'वाह ट्रेंड' के इस वीडियो से लाइमलाइट बटोर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gayatri Joshi: इटली में कार हादसे के बाद पहली बार नजर आईं गायत्री जोशी, पति के साथ एक कार्यक्रम में हुईं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन



दीपिका भी इस ट्रेंड पर छाईं
कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण ने भी इस 'वाह ट्रेंड' से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अभिनेत्री ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैडल से एक वीडियो साझा की थी, जिसमें वह 'लुकिंग लाइक अ वॉव' ऑडियो को बोलती नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण के इस 'वाह ट्रेंड' वीडियों को सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने पसंद किया था।

अंबानी परिवार ने शुरू किया लग्जरी शॉपिंग मॉल
बता दें कि आज यानि 1 नवंबर से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश का पहला बड़ा लग्जरी मॉल शुरू करने जा रही है। इस मॉल का नाम जियो वर्ल्ड प्लाजा है। अंबानी परिवार ने यह मॉल मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित है। जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल में वर्ल्ड फेमस ज्वैलर्स कार्टियर और बुल्गारी, फैशन हाउस लोविस वेटॉन, डायर और गुच्ची जैसे बड़े ब्रांड की लग्जरी शॉपिंग कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: Sushmita Sen: जियाना के दूसरे जन्मदिन पर बुआ सुष्मिता ने बरसाया प्यार, नोट साझा कर भतीजी को दीं शुभकामनाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed