सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही 'सितारे जमीन पर', जानिए कब और कहां देखें आमिर खान की यह फिल्म
Sitaare Zameen Par Ott Release: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की यह फिल्म?
विस्तार
कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर'
सोनी लिव ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि फिल्म 3 अप्रैल 2026 से उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी। यह तारीख गुड फ्राइडे के लंबे वीकेंड के साथ आ रही है। आमिर खान की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बेहद खुश हैं कि अब वह आमिर की फिल्म को ओटीटी पर घर बैठे देख सकेंगे।
पहले फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं करना चाहते थे आमिर
पहले आमिर खान ने कहा था कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' ओटीटी पर बिल्कुल नहीं आएगी। उन्होंने कहा था कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे सीधे यूट्यूब पर 100 रुपये के किराए पर देखा जा सकेगा। लेकिन अब यह फैसला बदल गया है क्योंकि अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।
‘सितारे जमीन पर’ की कहानी
‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच का रोल निभाते नजर आए। उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में पकड़ा जाता है और अदालत उन्हें न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों को बास्केटबॉल सिखाने का काम सौंपती है। फिल्म को रिलीज के समय अच्छी समीक्षाएं मिलीं। अब ‘सितारे जमीन पर’ को दर्शक 3 अप्रैल 2026 को घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे।