{"_id":"683c5170aa51d2bddd004b2e","slug":"sitare-zameen-par-actor-aamir-khan-reveals-how-king-shah-rukh-khan-once-gave-him-a-costly-gift-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: आमिर खान का खुलासा, कैसे शाहरुख खान ने उन्हें दिया था महंगा तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: आमिर खान का खुलासा, कैसे शाहरुख खान ने उन्हें दिया था महंगा तोहफा
Sun, 01 Jun 2025 06:41 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 01 Jun 2025 06:41 PM IST
सार
Aamir Khan Reveals SRK: आमिर खान को मिला था काफी महंगा तोहफा। यह तोहफा उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने दिया था। आइए जानते है कि आखिर एसआरके ने आमिर को गिफ्ट में क्या खास दिया था।
विज्ञापन
शाहरुख खान-आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, aamirkhanproductions
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया कि कैसे एक बार शाहरुख खान ने उन्हें एक महंगा तोहफा दिया था।
विज्ञापन
आमिर खान खुलासा
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने बताया कि कई साल पहले एक टूर के दौरान शाहरुख ने कहा था कि वह एक नया लैपटॉप खरीदना चाहते हैं। उस समय आमिर को लैपटॉप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन अगले ही दिन शाहरुख ने उन्हें एक नया, हाई-एंड तोशिबा लैपटॉप गिफ्ट कर दिया। आमिर ने उस लैपटॉप को कई सालों तक इस्तेमाल किया और शाहरुख की इस दोस्ती और उदारता को हमेशा याद रखा।

आमिर का वर्कफ्रंट
आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर लागातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को आरएस प्रसन्ना निर्देशित कर रहे हैं। यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित मिलकर कर रहे हैं। यह फिल्म 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' की अगली कड़ी के रूप में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' (2018) पर आधारित है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर, ट्रेलर और गाने दर्शकों को बेहद पसंद आए आमिर के फैंस अब सिर्फ फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शाहरुख का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अगस्त 2024 में शाहरुख ने खुद स्विट्जरलैंड में आयोजित 'लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल' में शामिल होने के बाद खुद एक इंटरव्यू में इस फिल्म की घोषणा की थी। कथित तौर पर इस फिल्म में शाहरुख के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में नजर आएंगे।