रिलीज के 23 दिन बाद शोभिता धुलिपाल ने ‘धुरंधर’ का किया रिव्यू, रणवीर और सारा अर्जुन को लेकर कही बड़ी बात
Sobhita dhulipala Review Movie Dhurandhar: इन फिल्मों ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए बैठी है। कई सेलेब्स भी फिल्म को देखकर हैरान हैं। एक तबका ऐसा भी है, जाे ‘धुरंधर’ को क्रिटिसाइज कर रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने भी इस फिल्म का रिव्यू किया? फिल्म को लेकर क्या है, उनका नजरिया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शोभिता धुलिपाला ने ‘धुरंधर’ को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें वह फिल्म का एक छोटा सा रिव्यू शेयर करती हैं। क्या शोभिता को फिल्म पसंद आई। जानिए, अपनी पोस्ट में वह क्या लिखती हैं?
शोभिता ने ‘धुरंधर’ पर क्या टिप्पणी की?
शोभिता धुलिपाला अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘ वाह, वाह, वाह, माइंड ब्लोइंग, इंस्पायरिंग फिल्म है।’ आगे वह पोस्ट में रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर को सैल्यूट करती हैं। उनके लिए हार्ट इमोजी शेयर करती हैं। साथ ही शोभिता धुलिपाला ने फिल्म की यंग एक्ट्रेस सारा अर्जुन के टैलेंट और ब्यूटी को सराहा है।
700 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है 'धुरंधर'
फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 23 दिन में ही 668 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा राकेश बेदी, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और डेनिश पंडोर जैसे उम्दा एक्टर्स भी फिल्म में नजर आए। फिल्म एक एक्शन, स्पाई ड्रामा फिल्म है।
ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar: रहमान डकैत के दोस्त हबीब ने 'धुरंधर' पर दिया बड़ा बयान, वायरल वीडियो पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस
अगले साल रिलीज होगा फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल
फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल का एलान भी मेकर्स ने कर दिया है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगा। सीक्वल को लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं। बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला साउथ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से होगा।