फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi and vidya balan now friends

मायने क्या हैं इन दो हीरोइनों के बीच दोस्ती के

Wed, 02 Apr 2014 07:23 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2014 07:23 AM IST
विज्ञापन
sonakshi and vidya balan now friends

बॉलीवुड में इन दो नायिकाओं के बीच हुई दोस्ती के मायने क्या हैं। कुछ शीर्ष अभिनेत्रियों के साथ ऐसा ही होता है।

विज्ञापन


बॉलीवुड में दो हीरोइन के बीच दोस्ती होना किसी अजूबे से कम नहीं माना जाता। इन दिनों विद्या बालन और सोनाक्षी कुछ ऐसा ही मौका लोगों को दे रही हैं। दोनों के बीच जिस तरह से मिलना-जुलना बढ़ा है उसे देख कर लोग सोच रहे हैं कि आखिर कौन सी बात उनके बीच है जो उन्हें एक-दूसरे के करीब ला रही है।

यही नहीं दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के काम की खूब तारीफ भी कर रही हैं। सोनाक्षी की स्थिति तो यह है कि वह कह चुकी हैं, अपने लिए वह बॉलीवुड में विद्या बालन की तरह कैरियर चाहती हैं। सूत्रों के अनुसार हाल में विद्या को सोनाक्षी के बारे में अपने करीबियों से बातें करते सुना गया।
विज्ञापन


जिसमें वह कह रही थीं कि हम लोग बहुत ज्यादा नहीं मिले हैं, लेकिन हमें एक-दूसरे का काम पसंद है। कुछ फिल्मी समारोहों और फिल्मों के शो छोड़ दें तो उनके पास इतना वक्त नहीं था कि वे एक-दूसरे से मिल पातीं। लेकिन इन्हीं मुलाकातों में उनकी दोस्ती गहरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ‘द डर्टी पिक्चर’ में सोनाक्षी को विद्या का रोल इतना जमा था कि उन्होंने कहा था, ‘बॉलीवुड में सिर्फ विद्या ही हीरो हैं।’ इसी तरह से फिल्म ‘लुटेरा’ देख कर विद्या ने सोनाक्षी को बधाई संदेश भेजा था।


विद्या की शादी में भी सोनाक्षी भले ही जा नहीं सकी थीं, लेकिन उन्होंने एक ‘स्पेशल गिफ्ट’ भेजा था। लोग सोच रहे हैं कि ऐसी क्या खास बात है इस दोस्ती में? कहीं शाहिद कपूर तो नहीं... जो कभी विद्या के करीबी थे और इन दिनों सोनाक्षी से उनकी नजदीकियों की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed