फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood recalled when Aishwarya Rai told him that he reminded her of fathernin law Amitabh Bachchan

Sonu Sood: सोनू सूद को देखकर ऐश्वर्या को आती है अपने ससुर की याद, जानें अभिनेत्री ने क्यों कही थी यह बात?

Fri, 20 Dec 2024 02:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 20 Dec 2024 02:26 PM IST
सार

Sonu Sood: सोनू ने एक साक्षात्कार में कहा, 'उस समय हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ऐश्वर्या एक सीन कर रही थीं। वह अचानक रुकीं और मुझसे बोलीं कि तुम मुझे पापा की याद दिलाते

विज्ञापन
Sonu Sood recalled when Aishwarya Rai told him that he reminded her of fathernin law Amitabh Bachchan
सोनू सूद, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb

विस्तार

ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद ने साथ में फिल्म 'जोधा अकबर' में काम किया है। फिल्म में सोनू, ऐश्वर्या को बचाने के लिए कई जोखिम भरे काम करते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने सेट पर अभिनेत्री के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। इसके साथ ही बताया है कि ऐश्वर्या राय ने उनसे कहा था कि सोनू उन्हें अमिताभ बच्चन की याद दिलाते हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।
विज्ञापन


ऐश्वर्या ने सोनू से कही थी यह बात
सोनू ने मैशेबल इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में कहा, 'उस समय हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ऐश्वर्या एक सीन कर रही थीं। वह अचानक रुकीं और मुझसे बोलीं कि तुम मुझे पापा की याद दिलाते हो। ऐश्वर्या सच में एक उम्दा कलाकार हैं। अभिनेत्री का कहना है कि मैं अपने परिवार के साथ काफी अच्छा तालमेल रखता हूं। सोनू ने अभिषेक के साथ हैप्पी न्यू ईयर में काम किया था। यही नहीं, सोनू ने मिस्टर बच्चन के अलावा बुड्ढा होगा तेरा बाप में उनके बेटे का किरदार निभाया था। '
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Game Changer: तेलंगाना में लाभ कार्यक्रमों पर बैन के बाद भी 'गेम चेंजर' को होगा फायदा? दिल राजू का बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोगों ने गलती से समझ लिया था अभिषेक
अभिनेता ने आगे बताया कि एक बार वह मिस्र की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान, उन्हें कई लोगों ने उन्हें अभिषेक समझ लिया था। उन्होंने कहा, "जैसे ही मैं मिस्र पहुंचा, वहां लोगों ने मान लिया कि मैं आपका बेटा हूं। वे ' अमिताभ बच्चन के बेटे, अमिताभ बच्चन के बेटे' की तरह व्यवहार करने लगे। इसलिए, मुझे वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिला, उन्होंने मुझे लाइन से बाहर निकाला और अलग ले गए, मुझे बहुत अच्छा लगा।"

यह खबर भी पढ़ें: Tripti Dimri: रेनडियर हेयरबैंड-मार्शमैलो के साथ तृप्ति ने मनाई क्रिसमस पार्टी, गोलगप्पों पर टकटकी लगाती दिखीं

इस सीन को लेकर झिझके थे सोनू
इसके अलावा सोनू ने 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में बिग बी को धक्का देने का एक सीन भी याद किया। उन्होंने कहा कि उस सीन को लेकर वह काफी झिझक रहे थे। इस सीन में सोनू ने शहंशाह को धीरे से धक्का दिया। हालांकि, बाद में अमिताभ बच्चन ने खुद कहा कि चिंता मत करो और मुझे जोर से धक्का दो, जिसके बाद मैंने उन्हें धक्का दिया और वह सीन काफी अच्छा निकला।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed