फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sony TV is out of top 10 general entertainment channels of India Kaun Banega Crorepati registers 0 7 trp

TRP Game: सोनी टीवी की साख बचाने में अमिताभ बच्चन का शो नाकाम, 47वें हफ्ते में केबीसी की टीआरपी एक भी नहीं आई

Sun, 01 Dec 2024 01:05 PM IST
तनु चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Dec 2024 01:05 PM IST
सार

टीवी की दुनिया में सारा खेल टीआरपी का ही होता है। आइए आपको बताते हैं टीवी शो अनुपमा से केबीसी तक कैसा है टीआरपी का समीकरण। साथ ही कौन सा चैनल नंबर वन बना है।

विज्ञापन
Sony TV is out of top 10 general entertainment channels of India Kaun Banega Crorepati registers 0 7 trp
केबीसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिषेक बच्चन की बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन चुकी है। और, अगर आपको लगता है कि उनके पिता अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने छोटे परदे पर कोई बड़ा धमाल मचा रखा है तो अगली लाइन आपको थोड़ा संभलकर पढ़नी चाहिए। टेलीविजन चैनलों की ताजा तरीन टीआरपी में अमिताभ बच्चन के इस शो की टीआरपी कुल मिलाकर पूर्णांक एक तक भी नहीं पहुंची है और जिस चैनल सोनी पर ये कार्यक्रम प्रसारित होता है, उसने तो अरसे से टॉप फाइव चैनलों की लिस्ट में मुंह नहीं दिखाया है। देश का नंबर वन टीवी चैनल अब भी ‘दंगल’ ही है।
विज्ञापन

Sony TV is out of top 10 general entertainment channels of India Kaun Banega Crorepati registers 0 7 trp
अनुपमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
16 नवंबर से 24 नवंबर के बीच के हफ्ते यानी साल के 47वें हफ्ते में स्टार प्लस के धारावाहिक ‘अनुपमा’ ने लगातार दो हफ्ते टीआरपी में पिछड़ने के बाद फिर से नंबर वन स्थान पा लिया है। टॉप थ्री धारावाहिकों में इसके बाद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘उड़ने की आशा’ धारावाहिक ही शामिल हैं। रुपाली गांगुली की अपनी सौतेली बेटी के आरोपों को लेकर मजबूती से खड़े होने का असर उनके धारावाहिक ‘अनुपमा’ की टीआरपी पर सकारात्मक पड़ा है। शो की कहानी ने 15 साल की छलांग लगाई है। उधर, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में समृद्धि शुक्ला का काम लोगों को खूब भा रहा है। ‘उड़ने की आशा’ की उड़ान कायम रखने के लिए इसकी लीड कलाकार नेहा हरसोरा खूब मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sony TV is out of top 10 general entertainment channels of India Kaun Banega Crorepati registers 0 7 trp
दंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
47वें हफ्ते की बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) की तरफ से जारी टीआरपी लिस्ट के आंकड़ों की अगर अखिल भारतीय स्तर पर विवेचना करें तो इसमें टीवी चैनल दंगल नंबर एक पर है। टॉप फाइव चैनलों में इसके बाद स्टार प्लस, स्टार मा, सन टीवी और सोनी सब शामिल हैं। कभी देश के अव्वल नंबर चैनलों में शुमार रहे जी टीवी, सोनी टीवी और कलर्स जैसे चैनल इन दिनों तगड़े मुकाबले में फंसे हुए हैं। कलर्स टीवी फिर भी टॉप 10 चैनलों की लिस्ट में है, लेकिन अमिताभ बच्चन का शो प्रसारित करने वाले सोनी टीवी की गिनती टॉप 10 में भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

Sony TV is out of top 10 general entertainment channels of India Kaun Banega Crorepati registers 0 7 trp
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पता ये भी इस बीच चला है कि इस हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म ‘पुष्पा 2’ के हिंदी डब अधिकार गोल्डमाइंस चैनल को नहीं मिले हैं। लेकिन सिर्फ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सर्वाधिक लोकप्रिय चैनलों की जब बात होती है तो ये चैनल इन राज्यों में लोकप्रियता के मामले में नंबर चार पर है। यहां भी दंगल चैनल ही नंबर एक टीवी चैनल है और इसके बाद के चैनलों में नंबर दो पर स्टार प्लस, नंबर तीन पर कलर्स और नंबर पांच पर जी टीवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed