फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soumitra Chatterjee: दिग्गज बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन

Sun, 15 Nov 2020 12:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 15 Nov 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Soumitra Chatterjee passes away at the age of 85 Legendary Bengali actor
सौमित्र चटर्जी - फोटो : फाइल

दिग्गज बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी (Soumitra Chatterjee) का निधन हो गया है। वह 85 साल के थे। मशहूर बांग्ला एक्टर सौमित्र चटर्जी की हालत पिछले एक महीने से काफी गंभीर थी। उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। सोशल मीडिया पर फैंस इस महान अभिनेता के निधन से शोक में हैं और श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।

 

Soumitra Chatterjee passes away at the age of 85 Legendary Bengali actor
सौमित्र चटर्जी - फोटो : ANI

85 वर्षीय सौमित्र चटर्जी को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर्स की टीम ने कुछ घंटे पहले ही बताया था कि 'हमारी सभी कोशिशों के बावजूद उनका फिजियोलॉजिकल सिस्टम प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है। उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब है। उन्हें हर तरह के सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। वह जिंदगी से जूझ रहे हैं।'

Soumitra Chatterjee passes away at the age of 85 Legendary Bengali actor
सौमित्र चटर्जी - फोटो : Twitter: @iamrajchoco

बता दें सौमित्र चटर्जी को कोरोना वायरस के सकारात्मक परीक्षण के ठीक एक दिन बाद 6 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका 14 अक्टूबर को दोबारा कोरोना का टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन स्वास्थ्य जटिलताओं, विशेष रूप से COVID-19 प्रेरित एन्सेफैलोपैथी के कारण उन्हें अस्पताल में ही भर्ती रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soumitra Chatterjee passes away at the age of 85 Legendary Bengali actor
सौमित्र चटर्जी - फोटो : ANI

सौमित्र चटर्जी को सिनेमा में योगदान के लिए पद्म भूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (2012 ) और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। साल 2018 में उन्हें फ्रांस सरकार ने लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया था। यह फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिकता सम्मान है।

विज्ञापन
Soumitra Chatterjee passes away at the age of 85 Legendary Bengali actor
अपुर संसार - फोटो : अमर उजाला

सौमित्र चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत सत्यजीत रे की फिल्म 'अपुर संसार' से की थी। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में की थीं। चटर्जी ने अपने करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया है, जिनमें दो हिंदी फिल्में 'निरुपमा' और 'हिंदुस्तानी सिपाही' भी शामिल हैं। उन्होंने हिंदी में 'स्त्री का पत्र' नाम से फिल्म डायरेक्ट भी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed