फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Soundous Moufakir Called Karanvir Bohra Misogynist Actor Gives Befitting Reply To Her Via Video read here

Soundous Vs Karanvir: करणवीर बोहरा और साउंडस मौफकीर के बीच छिड़ा विवाद, एक्टर बोले- मैं माफी मांगता हूं

Fri, 04 Aug 2023 10:14 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 04 Aug 2023 10:14 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर सौंदस मौफकीर और करणवीर बोहरा के बीच बहस देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे पर काफी इल्जाम लगाए हैं। वीडियो जारी किया है और एक अवॉर्ड शो का जिक्र किया है, जहां से इनका ये पंगा शुरू हुआ है।

विज्ञापन
Soundous Moufakir Called Karanvir Bohra Misogynist Actor Gives Befitting Reply To Her Via Video read here
करणवीर बोहरा और साउंडस मौफकीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर सौंदस मौफकीर और करणवीर बोहरा के बीच बहस देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे पर काफी इल्जाम लगाए हैं। वीडियो जारी किया है और एक अवॉर्ड शो का जिक्र किया है, जहां से इनका ये पंगा शुरू हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने एक अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड की। वह स्टेज पर अवॉर्ड लेने के लिए पहुंची थीं। वहां उन्होंने हिंदी बोली तो होस्ट ने कहा कि उन्हें इसके लिए भी अवॉर्ड भी मिलना चाहिए। इतना ही नहीं, करणवीर बोहरा से भी पूछा गया कि क्या उन्हें भी ऐसा लगता है? इस पर करण ने जवाब दिया कि तू इस अवॉर्ड को अपने घर ले जा। अब इसी पर दोनों के बीच गरमागर्मी का माहौल पैदा हो गया। 

विज्ञापन

दरअसल, सौंदस मौफकीर ने पहले इस घटना का जिक्र अपने सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने कहा, 'ये अवॉर्ड अपने घर ले जा, ऐसा करणवीर बोहर ने कहा। वो मुझे अवॉर्ड बोल रहे थे। यह चीज इस इंडस्ट्री के अंदर और बाहर, पूरी दुनिया में कई महिलाएं फेस कर रही हैं, जो कि आम बात हो गई है। मुझे बस इतना कहना है कि मैं कोई अवॉर्ड नहीं हूं, मैं कोई ट्रॉफी नहीं हूं, मैं कोई ऐसी चीज नहीं हूं जिसे आप घर ले जाने के बारे में ऐसे मजाक में भी बोल सकें। जिस तरह से आदमी हमेशा एक महिला की उपलब्धियों को नीचा दिखाने और उनके प्राउड मोमेंट्स पर भद्दे और उनसे नफरत करने वाले कमेंट्स पास करते हैं, उससे मुझे नफरत होती है और मुझे हैरानी होती है कि यह कब रुकेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Soundous Moufakir Called Karanvir Bohra Misogynist Actor Gives Befitting Reply To Her Via Video read here
करणवीर बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, करणवीर बोहरा ने भी इनकी बातों का जवाब दिया। वीडियो बनाकर कहा, 'सौंदस ने मेरे बारे में एक स्टेटमेंट जारी किया। जिसमें वो हफ्तेभर बाद कह रही हैं कि मैंने उन पर टिप्पणी की है। लेकिन मैं आभारी हूं कि उस महिला ने वीडियो बनाया क्योंकि अगर आप देखेंगे तो होस्ट उनसे कहता है कि आपकी हिंदी इतनी अच्छी है कि आपको अवॉर्ड मिलना चाहिए। है ना करण भाई? वो मुझसे पूछ रहा है और मेरा जवाब उसको था कि तू घर ले जा अवॉर्ड। वो एक व्यंग था कि उसके साथ स्टेज पर फ्लर्ट न करो। तो उसने कहा कि अरे मैं इसके घर ले जाऊं? ये उसका कमेंट था। अगर उसे उसकी बातों का बुरा लगा नहीं लगना चाहिए था। मैंने उससे कभी नहीं बोला।'

विज्ञापन

करणवीर ने आगे कहा, 'जब ऐसी कोई चीज होती है तो मैं सच में माफी मांगूंगा। जाहिरतौर पर, अगर किसी को मेरी बातों से दुख पहुंचा है, तो ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उस बात को मानूं और माफी भी मांगूं और मामला खत्म करूं। लेकिन इस मामले में मैं माफी मांगता हूं लेकिन मैं सॉरी नहीं हूं क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं कहा है। होस्ट ने आपको ऑब्जेक्टिफाई किया है। तो आपने गलत समझा। और हां आपकी हिंदी उतनी साफ नहीं, और आप उसे उतनी अच्छी तरह से नहीं समझती हैं। आपको इस भाषा को सीखने की जरूरत है। और अगर आप अब कोई और वीडियो पोस्ट करना चाहती हैं तो आप होस्ट के लिए बनाइए। धन्यवाद। भगवान आपका भला करे।'


यह भी पढ़ें:  'हम तुरंत इस पर काम नहीं शुरू करने वाले हैं...', राकेश रोशन ने कृष 4 पर दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed