फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka Elections: मतदान करने पहुंचे प्रकाश राज बोले, ‘मैंने भ्रष्ट सरकार के खिलाफ डाला वोट, आप भी...’

Wed, 10 May 2023 02:58 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 10 May 2023 02:58 PM IST
विज्ञापन
South Actor Prakash Raj vote for Karnataka assembly Elections and appeals to vote people shares his views
प्रकाश राज - फोटो : social media

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग जारी है। पांच करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मत का प्रयोग करेंगे। आम जनता के साथ-साथ साउथ सिनेमा की हस्तियों ने भी वक्त निकालकर वोट किया। वहीं साउथ के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज बेंगलुरु में वोट डालने पहुंचे जहां वो कतार में अपने नंबर का इंतजार करते नजर आए।

South Actor Prakash Raj vote for Karnataka assembly Elections and appeals to vote people shares his views
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और अपना वोट डालने जा रहे हैं। हमेशा बीजेपी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले एक्टर प्रकाश राज ने भी इस मौके पर वोट डाला। उन्होंने ये तो नहीं बताया कि उन्होंने किसके पक्ष में वोट डाला है लेकिन एक्टर किसके खिलाफ हैं इस बारे में उन्होंने सीधे तौर पर बता दिया उनके अलावा और स्टार्स ने भी वोट डाले।

South Actor Prakash Raj vote for Karnataka assembly Elections and appeals to vote people shares his views
प्रकाश राज - फोटो : social media

प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वे बीजेपी के खिलाफ अपना ओपिनियन रखते नजर आते हैं। उन्हें अपने ट्वीट्स की वजह से कई बार ट्रोल का सामना भी करना पड़ता है। अब एक्टर ने करनाटक में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपना मतदान दिया। वे तड़ाके ही वोट डालने चले गए और प्रक्रिया खत्म करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और जनता को संदेश दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actor Prakash Raj vote for Karnataka assembly Elections and appeals to vote people shares his views
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वोटिंग बूथ पर प्रकाश पहुंचे हुए हैं। वे कैजुअल टी-शर्ट पहने हुए हैं और आम जनता के साथ लाइन में खड़े होकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा- ‘गुड मॉर्निंग करनाटक. मैंने एक कॉम्युनल पॉलिटिक्स के खिलाफ वोट किया है। मैंने 40 पर्सेंट करप्ट सरकार के खिलाफ वोट दिया है। आप भी उन्हीं को वोट दें जिन्हें वोट देने की इजाजत आपको अंतरआत्मा की आवाज देती हो करनाटक के भले के लिए वोट करें'।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी से मुलाकात करेगी 'द केरल स्टोरी' की टीम, कहानी पर होगी चर्चा

विज्ञापन
South Actor Prakash Raj vote for Karnataka assembly Elections and appeals to vote people shares his views
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि कर्नाटक में 10 मई को सुबह 7 बजे से 224 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग के लिए बेहद कड़े इंतजाम किए गए। फिल्मी हस्तियों ने वोट डालने के साथ-साथ सभी लोगों से मतदान की गुजारिश की। वोटिंग 10 मई को शाम 6 बजे तक होगी। वोटिंग का परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड रोमांस के फैन नहीं है नवाजुद्दीन, रोमांटिक फिल्मों पर अभिनेता का दो टूक बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed