साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नमिता वांकावाला आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इंडस्ट्री में नमिता अपनी बोल्ड इमेज के लिए पहचानी जाती हैं। उनका जन्म 10 मई, 1981 को सूरत में हुआ था लेकिन बाद में वह तमिलनाडु में आकर रहने लगी थीं। गुजरात में जन्मी नमिता ने साल 2002 आई फिल्म 'सोन्थम' से तेलुगू सिनेमा में कदम रखा था। वह अपने करियर में अपने से तीगुनी उम्र के अभिनेताओं के साथ पर्दे पर इश्क लड़ाने के लिए भी काफी मशहूर हैं। अपने सफल सिनेमा करियर के बाद नमिता ने साल 2019 में बीजेपी ज्वाइन की थी। अभिनेत्री ने आज अपने जन्मदिन के खास मौके को और भी खास बनाने के लिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है।
खुशखबरी: साउथ एक्ट्रेस नमिता ने अपने जन्मदिन पर दिया फैंस को यह खास तोहफा, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टा फैंमिली के साथ साझा की जानकारी
साउथ अभिनेत्री नमिता और उनके पति वीरेंद्र जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। नमिता ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि 41 वर्षीय अभिनेत्री ने साल 2017 में वीरेंद्र से शादी की थी।
A post shared by Namita Vankawala Chowdhary (@namita.official)
नमिता ने बताई मन की बात
नमिता ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि हमारे जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। मैं अपने अंदर अब अपने बच्चे की मौजूदगी महसूस कर सकती हूं। साझा की गई तस्वीरों में नमिता अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
A post shared by Namita Vankawala Chowdhary (@namita.official)
इन फिल्मों में कर हुई फेमस
आपको बता दें कि नमिता फैन्स के बीच अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर काफी पॉपुलर हैं। इतना ही नहीं वे कई बार कुछ ऐसा कर जाती है, जिससे हर कोई दंग रह जाता है। नमिता 'मिथुन', 'बिल्ला' और 'सिम्हा' जैसी पॉपुलर तेलुगू फिल्मों में अदाकारी करती हुई नजर आ चुकी हैं। लेकिन बाद में वह चेन्नई चली गई थीं और तमिल फिल्मों में लोकप्रिय हो गईं।
A post shared by Namita Vankawala Chowdhary (@namita.official)