फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Special Court Defreeze Rhea Chakraborty Bank Accounts In The Sushant Singh Rajput Case

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत, विशेष कोर्ट ने दिया ये आदेश; जानें पूरा मामला

Sun, 26 Apr 2026 09:59 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 26 Apr 2026 09:59 AM IST
सार

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Special Court Defreeze Rhea Chakraborty Bank Accounts In The Sushant Singh Rajput Case
दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 में अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद आशंका थी कि वो सुसाइड नहीं मर्डर है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे आगे आया था। तब से ये केस अदालत में जारी है। अब इस मामले में रिया को बड़ी राहत मिली है। 

विज्ञापन

क्या है राहत की खबर?
मुंबई की एक विशेष अदालत ने उनके और उनके परिवार के बैंक खातों को डी-फ्रीज (फिर से चालू) करने का आदेश दिया है। बहुत आसान शब्दों में समझें, तो रिया और उनके परिवार के अकाउंट पहले जांच के दौरान बंद कर दिए गए थे, लेकिन अब कोर्ट ने कहा है कि ऐसा करना सही तरीके से नहीं किया गया था।

विज्ञापन

कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने साफ कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया का ठीक से पालन नहीं किया। यानी जांच के दौरान जो नियम फॉलो करने चाहिए थे, उनमें कमी रह गई। इसी वजह से अदालत ने खातों को फिर से खोलने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस मामले से जुड़ा है ये फैसला?
यह पूरा मामला 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई जांच से जुड़ा है। उसी दौरान ड्रग्स एंगल सामने आया था और रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार की जांच हुई थी।

रिया के लिए क्या मायने रखता है ये फैसला?
इस फैसले के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की इजाजत मिल गई है। इसे उनके लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से उनके अकाउंट फ्रीज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed