सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subhash Ghai revisits Aishwarya Rai Akshaye Khanna starrer Taal asking fans for making Taal 2

Subhash Ghai: क्या 'ताल 2' बनाएंगे सुभाष घई? शेयर की 'ताल' की तस्वीर; फैंस से पूछा सीक्वल को लेकर सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 23 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Taal 2 Movie: सुभाष घई ने ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म 'ताल' को फिर से बनाने को लेकर सवाल किया है। अपने फैंस से पूछा क्या बना सकते हैं 'ताल 2'?
 

Subhash Ghai revisits Aishwarya Rai Akshaye Khanna starrer Taal asking fans for making Taal 2
ताल 2-सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने अपनी 1999 में आई फिल्म 'ताल' की यादें ताजा कर दी हैं। उन्होंने फिल्म का एक खास सीन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसके साथ ही निर्देशक ने फैंस से सवाल किया कि क्या आज के समय में वह इस फिल्म का सीक्वल 'ताल 2' बन सकता है? 
Trending Videos

सुभाष घई का पोस्ट
सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'ताल' से अक्षय खन्ना और अनिल कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शांति या जुनून? ब्रह्मांडीय या दिखावटी? आंतरिक या बाहरी? यही है 'ताल' की कहानी। मैंने इस फिल्म को बिना किसी खलनायक और बिना हिंसा के बनाने का साहस किया था।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SG (@subhashghai1)


विज्ञापन
विज्ञापन

'ताल 2' को लेकर किया सवाल?
सुभाष घई ने आगे लिखा, 'फिल्म 'ताल' आज भी Gen Z और Alpha पीढ़ी के युवाओं को बहुत पसंद आती है। क्या हम 'ताल 2' बना सकते हैं? आज यही सवाल मेरे मन में घूम रहा है।' सुभाष की इन बातों से फैंस के दिलों में 'ताल 2' बनने की उम्मीद फिर से जाग उठी है।

'ताल' फिल्म के बारे में
फिल्म 'ताल' साल 1999 में रिलीज हुई थी। इसमें मुख्य भूमिकाओं में ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर थे। इसकी कहानी एक गांव की साधारण लड़की मानसी और एक अमीर लड़के के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के बीच सामाजिक अंतर और व्यक्तिगत सपनों के कारण कई मुश्किलें आती हैं।

अनिल कपूर ने फिल्म में एक संगीतकार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया था। इसके गाने आज भी बहुत लोकप्रिय हैं, जैसे-

  • ताल से ताल मिला
  • इश्क बिना
  • रमता जोगी
  • कहीं आग लगे लग जाए

यह भी पढ़ें: विद्या बालन के साथ चौथी फिल्म करेंगे अक्षय कुमार, अनीस बज्मी करेंगे निर्देशन; लिखा- 'जोड़ी का गुड लक चार्म...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed