फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sudha Murty reveals she had tears in her eyes when she watched RARKPK fame Alia Bhatt performance in Raazi

Sudha Murty: 'मैं आमतौर पर नहीं रोती लेकिन...' राजी में आलिया की परफॉर्मेंस देख भावुक हो गई थीं सुधा मूर्ति

Sun, 23 Jul 2023 06:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 23 Jul 2023 06:46 PM IST
सार

अब हाल ही में, सुधा ने आलिया भट्ट की फिल्म राजी में उनके अभिनय की जमकर तारीफ की है और अभिनेत्री के एक्टिंग कौशल को लेकर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन
Sudha Murty reveals she had tears in her eyes when she watched RARKPK fame Alia Bhatt performance in Raazi
सुधा मूर्ति औऱ आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति कई मौकों पर फिल्मों के प्रति अपने प्यार का इजहार व्यक्त करती रहती हैं। यूं तो सुधा का फिल्मी दुनिया से कोई खास कनेक्शन नहीं है, लेकिन आए दिन वह किसी न किसी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। अब हाल ही में, सुधा ने आलिया भट्ट की फिल्म राजी में उनके अभिनय की जमकर तारीफ की है और अभिनेत्री के एक्टिंग कौशल को लेकर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

सुधा ने की आलिया भट्ट की तारीफ
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। यूं तो आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, लेकिन अब देखकर लग रहा है कि सुधा मूर्ति भी उनकी फैन लिस्ट में शामिल हो गई हैं।  सुधा मूर्ति ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने सिनेमा हॉल में फिल्म ‘राजी’ देखी थी तो वह खुद को रोने से नहीं रोक पाई थीं।

Jawan First Song: इस दिन रिलीज होगा शाहरुख खान की 'जवान' का पहला गाना, एक पोस्ट ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म देखकर थिएटर में रो पड़ी थीं सुधा
हाल ही में, एक इंटरव्यू में सुधा ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्में देखना और फिर अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस पर विस्तार से चर्चा करना कितना पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह इंजीनियर नहीं होतीं तो फिल्म समीक्षक होतीं। सुधा ने कहा, ‘राजी फिल्म के रिलीज होने के बाद हम सब सिनेमाघरों में फिल्म देखने गए थे। फिल्म से मैंने कुछ खास उम्मीद नहीं की थी, लेकिन आलिया भट्ट की एक्टिंग ने मेरा दिल जीत लिया है। वैसे तो मैं किसी भी फिल्म को देखकर कभी रोई नहीं हूं, लेकिन इस फिल्म को देखकर मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई हूं।’

Indian 2: 'इंडियन 2' पर निर्देशक शंकर ने दिया नया अपडेट, जानकर खुशी से झूम उठेंगे कमल हासन के फैंस

विज्ञापन

यह है सुधा के पसंदीदा सितारे
इंटरव्यू में आगे सुधा से उनके पसंदीदा सितारों के बारे में पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनके पसंदीदा सितारे बदल गए हैं। दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, ऋतिक रोशन से लेकर शाहरुख खान और आमिर खान तक। इन सब ने अपनी फिल्मों से मेरा मनोरंजन किया है।  उन्होंने साझा किया, "मुझे आयुष्मान खुराना भी पसंद हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed