‘फिल्म रिलीज होने का करें इंतजार’, वरुण धवन के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी; ट्रोलिंग कल्चर पर कही ये बात
Suniel Shetty Support Varun Dhawan: ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे वरुण धवन ‘घर कब आओगे’ गाने के बाद लोगों के निशाने पर हैं। अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने वरुण की ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए सुनील शेट्टी ने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज को तैयार है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले ही अभिनेता वरुण धवन लोगों के निशाने पर हैं। फिल्म के गीत ‘घर कब आओगे’ के रिलीज होने के बाद ही, अपने एक्सप्रेशन और एक्टिंग को लेकर वरुण ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने वरुण धवन का सपोर्ट किया है।
फिल्म की रिलीज का इंतजार करना चाहिए
बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में वरुण धवन का सपोर्ट करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि क्या किसी ने फिल्म देखी है? किसी ने नहीं देखी। हमने तो बस कुछ झलकियां देखी हैं। लोग जल्दबाजी में राय बना रहे हैं। वरुण धवन फिल्म में कमाल करेंगे, वो शानदार हैं। मेरा मानना है कि वरुण को एक गाने या कुछ दृश्यों के आधार पर नहीं आंकना चाहिए। लोगों पूरी फिल्म रिलीज होने तक का इंतजार करना चाहिए।
वरुण खुद का किरदार नहीं निभा रहे
सुनील शेट्टी ने वरुण धवन की भूमिका समझाई और ट्रोलिंग कल्चर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वरुण खुद का किरदार नहीं निभा रहे हैं। वह एक सम्मानित अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना प्राणों की आहुति दी है। मुझे लगता है कि हमें इस तरह की बातें कहने से पहले थोड़ा सोच लेना चाहिए। ट्रोलिंग कल्चर पर अभिनेता ने कहा कि आजकल किसी को बदनाम करना और उसकी छवि खराब करना बहुत आसान है।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘सिनेमा में यही होना चाहिए’, करण जौहर ने ‘धुरंधर’ की राजनीति पर दी प्रतिक्रिया; फिल्म को लेकर कही ये बात
23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में सोनम बाजवा, मोना सिंह, आन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।