सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunita Ahuja Shares Old Photo With Husband Govinda Amid Allegations Of Extramarital Affair On Actor

‘अच्छे दिन वापस…’ पत्नी ने गोविंदा संग साझा की पुरानी तस्वीर, धोखा देने के आरोपों के बीच क्या दूर हुई अनबन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 11 Feb 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Sunita Ahuja And Govinda Relationship Dispute: गाेविंदा और पत्नी सुनीता के रिश्ते की अनबन जगजाहिर हो चुकी है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए पुराने और अच्छे दिनों की वापसी की बात कही। क्या यह संकेत है कि दोनों का रिश्ता अब बेहतर हो गया है। विस्तार से जानिए, अपनी पोस्ट में सुनीता आहूजा ने क्या लिखा?

Sunita Ahuja Shares Old Photo With Husband Govinda Amid Allegations Of Extramarital Affair On Actor
सुनीता आहूजा और गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialsunitaahuja
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता गोविंदा और पत्नी सुनीता का रिश्ता अनबन के दौर से गुजर रहा है। पिछले दिनों सुनीता आहूजा गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगाया। जिस पर गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया दी। इन खबरों के बीच सुनीता ने गोविंदा संग पुरानी तस्वीर साझा की है। क्या यह इनकी अनबन सुलझने का इशारा है। 

Trending Videos

अपनी पोस्ट में सुनीता आहूजा ने क्या लिखा?
सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट की। जिसमें गोविंदा के साथ वह और उनकी सास नजर आ रही हैं। यह तस्वीर उस समय की है, जब गोविंदा बाॅलीवुड के नंबर वन हीरो हुआ करते थे। पोस्ट में सुनीता ने एक कैप्शन भी लिखा है। जिसमें वह लिखती हैं, ‘अच्छे पुराने दिन जल्द ही वापस आएंगे जय माता दी।’ कहीं ना कहीं यह तस्वीर और मैसेज इशारा है कि सुनीता चाहती हैं कि गोविंदा और उनकी जिंदगी में पुराने और अच्छे दिन लौट आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ssunita (@officialsunitaahuja)


गोविंदा ने सुनीता के आरोपों पर क्या कहा था?
पिछले दिनों सुनीता आहूजा ने एक पाॅडकास्ट में अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। इस बातचीत में उन्होंने गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगाया। पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने खुलकर बात की है।  एएनआई से हालिया बातचीत में गोविंदा ने कहा, ‘मुझ पर यह आरोप कब नहीं लगा? लेकिन जो इल्जाम लगा रहा है वो मेरे बचपन का प्यार है। अब जो प्यार हो रहा है, किसी के सोचने के मुताबिक यह बुढ़ापे का है।’ 
गोविंदा आगे कहते हैं, ‘मैंने चार सुपरस्टार, मिस यूनिवर्स जैसी हीरोइन के साथ काम किया है। मैंने कभी उनकी तरफ नहीं देखा। एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने उन्हें तंग किया। मैं सभी एक्ट्रेसेस को शुक्रिया कहता हूं।’ मेरी जो फिल्में चली हैं, उसके लिए मैं अपने निर्देशकों, हीरोइनों का आभारी हूं।’ 

ये खबर भी पढ़ें: गोविंदा 'भागम भाग 2' का हिस्सा होंगे या नहीं? परेश रावल ने लगाया अटकलों पर विराम; अपने रोल पर भी की बात 

गोविंदा की तरह फिल्मों में आएंगी सुनीता आहूजा?
गोविंदा की राह पर चलते हुए सुनीता आहूजा भी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वहीं गोविंदा भी कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। खबर है कि वह सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आ सकते हैं। लेकिन इस बात को लेकर कोई जानकारी मेकर्स ने नहीं शेयर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed