फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny deol film Batwara 1947 got a certificate by cbfc soon to be released

43 साल के करियर में सिर्फ छह ‘ए’ सर्टिफिकेट फिल्म; जानें ‘बटवारा 1947’ सनी देओल के लिए क्यों है खास?

Sat, 25 Jul 2026 07:27 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Jul 2026 07:27 PM IST
सार

Batwara 1947 Certified By Cbfc: फिल्म ‘बटवारा 1947' के मेकर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म को बिना किसी काट छांट के सीबीएफसी का सर्टिफिकेट मिल गया है। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म A सर्टिफिकेट मिला है। इस खबर में जानिए सनी देओल के करियर और इस फिल्म से जुड़ा मजेदार फैक्ट...


 

विज्ञापन
Sunny deol film  Batwara 1947 got a certificate by cbfc soon to be released
फिल्म 'बटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' को सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिल चुका है। इसके साथ ही यह फिल्म सनी देओल की खास फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। जानें क्या है वह खास बात ? 

विज्ञापन


सेंसर बोर्ड ने दिया सर्टिफिकेट
फिल्म ‘बटवारा 1947' जल्द रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म को सीबीएफसी ने ‘ए’ का सर्टिफिकेट दिया है। इस कैटेगरी के हिसाब से इस फिल्म को सिर्फ व्यस्क देख सकते हैं। फिल्म की अवधि दो घंटे 25 मिनट है।

विज्ञापन

Sunny deol film  Batwara 1947 got a certificate by cbfc soon to be released
फिल्म 'बटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर की चुनिंदा ‘ए’ फिल्मों में से एक  
अब बात करते हैं इस सर्टिफिकेट से जुड़े फैक्ट की। अभिनेता सनी देओल ने अपने करियर में ज्यादातर फैमिली फिल्मों में काम किया है। सैकनिल्क के अनुसार अपने फिल्मी करियर में सनी देओल ने मात्र छह ‘ए’ सर्टिफाइड फिल्में की हैं। 'चैंपियन' (2000), 'फर्ज़' (2001), 'कर्ज: द बर्डन ऑफ ट्रुथ' (2002), 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' (2002), 'मोहल्ला अस्सी' (2018) और 'चुप' (2022)। साल 2002 और 2018 के बीच 16 साल में सनी की किसी फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट नहीं मिला। 

Sunny deol film  Batwara 1947 got a certificate by cbfc soon to be released
फिल्म 'बटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

बटवारे का दर्द दिखाती है फिल्म 
फिल्म ‘बटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में 1947 में हुए भारत के विभाजन की कहानी दिखाई गई है। फिल्म का स्क्रीनप्ले वजाहत असगर ने लिखा है। पहले इस फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ था।
फिल्म की कास्ट में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल भी हैं। आमिर खान के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed