सनी देओल के बेटे करण ने पत्नी द्रिशा का मनाया जन्मदिन, शेयर की खूबसूरत तस्वीर; चाचा बॉबी ने लुटाया प्यार
Karan Deol's Wife Drisha Acharya Birthday: आज सनी देओल की बहू और करण देओल की पत्नी द्रिशा आचार्य का जन्मदिन है। इस खुशी के मौके पर करण ने पत्नी के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की पत्नी द्रिशा आचार्य का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर करण ने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्नी के साथ एक अनदेखी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। करण ने पत्नी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। करण के चाचा बॉबी देओल ने भी इस पोस्ट पर अपना प्यार जताया है।
करण का पोस्ट
करण देओल ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। इस तस्वीर में करण और द्रिशा दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर के साथ करण ने द्रिशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जान।' इसके आगे करण ने बताया कि द्रिशा उनके लिए कितनी मायने रखती हैं और लिखा, 'तुम मेरी खुशी, मेरी शांति और मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद हो।'
View this post on Instagram
बॉबी देओल ने भी जताया प्यार
करण की इस प्यारी पोस्ट पर उनके चाचा बॉबी देओल ने खूब सारे लाल दिल वाले इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया है। वहीं कई फैंस ने भी द्रिशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, साईं बाबा आप पर सदा कृपा बनाए रखें', कई फैंस ने द्रिशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
कौन हैं सनी देओल की बहू
द्रिशा आचार्य मशहूर फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती और अभिनेता सनी देओल की बहू हैं। द्रिशा ने 18 जून 2023 को करण देओल से शादी की। दुबई में पली-बढ़ी द्रिशा एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर के रूप में काम करती हैं। वह मूल रूप से मुंबई से हैं और एक बेहद निजी व्यक्ति मानी जाती हैं।

कमेंट
कमेंट X