{"_id":"5dfa4bda8ebc3e881e6a3f72","slug":"sunny-hindustani-will-tribute-to-kishore-kumar-in-indian-idol-season-11-weekend-special-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल में होगा 'क्रेजी फॉर किशोर', अमित कुमार ने सनी हिंदुस्तानी को दिया ये बड़ा मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियन आइडल में होगा 'क्रेजी फॉर किशोर', अमित कुमार ने सनी हिंदुस्तानी को दिया ये बड़ा मौका
Wed, 18 Dec 2019 09:25 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Wed, 18 Dec 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol Season 11
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन आइडल सीजन 11 का इस बार का वीकएंड एपीसोड किशोर कुमार स्पेशल शो होगा। इस एपीसोड में मशहूर किशोर कुमार के गाए बेहतरीन गाने तो पेश किए ही जाएंगे। साथ ही उनके दोनों बेटे अमित कुमार और सुमित कुमार भी इस शो के खास मेहमान होंगे। और, सोने पर सुहागा होगी स्वर्गीय किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर की इस शो में मौजूदगी।
विज्ञापन
इस एपीसोड की शूटिंग पर मौजूद सूत्र बताते हैं कि इंडियन आइडल के इस एपिसोड में चर्चित गायक सनी हिंदुस्तानी स्वर्गीय किशोर कुमार के परिवार के सामने उनके सुपरहिट गीत "मेरे नैना सावन भादो" पर प्रस्तुति देंगे। और, यही नहीं उनके लुभावने गायन कौशल से प्रभावित होकर अमित कुमार ने उन्हें अपने नए म्यूजिक स्टूडियो में गाए जाने वाले एक गीत के लिए तुरंत मौका भी दे दिया। अमित कुमार अपना यह स्टूडियो अगले साल लॉन्च करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर शो की जज नेहा कक्कड़ ने सनी की सराहना करते हुए कहा “आपकी आवाज में दम है, जब भी आप मंच पर आते हैं आप ऐसा सकारात्मक माहौल बनाते हैं जिससे सभी को कला से प्यार होता है। आगे आपका बहुत अच्छा भविष्य है। काश आपके सपने बहुत जल्द पूरे हों।”
विज्ञापन
पढ़ें: कश्मीर का गलत नक्शा शेयर करते ही फरहान अख्तर ट्रोल, मामला बढ़ते ही मांगी माफी