Panwadi Song: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के नए होली सॉन्ग 'पनवाड़ी' की दिखी झलक, जानें कब होगा रिलीज
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने फिल्म के होली सॉन्ग की झलक दिखाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मा प्रोडक्शन ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म के नए गाने 'पनवाड़ी' की खास झलक शेयर की। इस मोशन पोस्टर में जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और वरुण धवन होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इस शानदार मोशन पोस्टर के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'इस त्यौहारी सीजन में, हम आपके लिए रंगों से सराबोर कुछ मजेदार चीजें लेकर आ रहे हैं। पनवाड़ी गाना 10 सितंबर, इस बुधवार को रिलीज होगा।'
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल फिल्म ने मिलकर किया है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इस दशहरा 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Box office Report: 'द कंज्यूरिंग' और परम सुंदरी में किसने मारी बाजी, जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन