Perfect: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से 'परफेक्ट' गाना हुआ रिलीज, वरुण-जान्हवी-गुरु रंधावा ने मचाया धमाल
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari New Song Perfect: वरुण धवन और जान्हवी कपूर जल्दी ही फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने फिल्म का एक खास गाना 'परफेक्ट' रिलीज कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का एक नया गाना 'परफेक्ट' आज रिलीज कर दिया गया है। इसका संगीत और बोल गुरु, गिल मछराई और रोनी अजंली ने बनाए हैं। दिलमान ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'परफेक्ट' गाने में जान्हवी का हॉट लुक और वरुण का धमाकेदार डांस फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: They Call Him OG: पवन कल्याण की फिल्म 'OG' से प्रकाश राज का लुक हुआ रिवील, साथ ही किरदार के नाम से उठाया पर्दा