शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म का शो लगातार हाउसफुल चल रहा है। फैंस से लेकर कई सितारे भी शाहरुख खान की इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि किंग खान ने बॉलीवुड को फिर से जिंदा कर दिया है। इसी क्रम में एक शानदार ट्वीट सुपरस्टार संजय दत्त की तरफ से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
Sanjay Dutt: पठान की बंपर सफलता पर गदगद हुए संजू बाबा, ट्वीट कर दी शाहरुख खान को बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म पठान की बंपर सफलता देखकर बॉलीवुड के बाबा उर्फ संजय दत्त काफी खुश हैं। संजय दत्त को इस बात की खुशी है कि 2023 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज से हुई है और दर्शक सिनेमाघरों की ओर लौट आए हैं। संजय दत्त ने ट्वीट के माध्यम से फिल्म पठान के निर्माताओं को बधाई दी है। संजय दत्त ने ट्वीट में लिखा है, 'फिल्म पठान की वजह से दर्शक सिनेमाघरों में लौट आए हैं, जो खुशी मनाने का बड़ा कारण है। फिल्म पठान को मिली सफलता के लिए आदित्य चोपड़ा, सिद्धार्थ आनंद, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के लिए बधाई। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने कमाल का काम किया है'।
The success of #Pathaan is a reason to celebrate, bringing audiences back to the theatres. A big round of applause to #AdityaChopra, #SiddharthAnand, @iamsrk, @TheJohnAbraham, @deepikapadukone and the entire team for their efforts and success. pic.twitter.com/5e6T4DD1yh
यह भी पढ़ें: दो बीवियां घर में थीं और तीसरी पत्नी भी ले आए अरमान मलिक, फिर जो हुआ...
संजय दत्त और शाहरुख खान कई साल से अच्छे दोस्त हैं। जब शाहरुख खान बॉलीवुड में नए-नए आए थे, तब संजय दत्त ने उनकी काफी मदद की थी। शाहरुख खान ने कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनके शुरुआती दिनों में संजय दत्त कितने मददगार साबित हुए थे। बहुत कम लोगों को पता है कि गौरी को शाहरुख खान से ज्यादा संजय दत्त पसंद हैं।
यह भी पढ़ें: दर्शकों ने शुभमन गिल को देख लगाए 'सारा भाभी' के नारे, विराट का मजेदार रिएक्शन वायरल
यह भी पढ़ें: शीजान से मुलाकात के बाद अपसेट थीं तुनिशा, हाई कोर्ट में पुलिस ने दिया बयान