फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Supporting Kangna lands Vidya in trouble with husband Siddharth

कंगना का साथ देने पर खफा हैं विद्या बालन के पति सिद्धार्थ?

Tue, 10 May 2016 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
Supporting Kangna lands Vidya in trouble with husband Siddharth
रितिक-कंगना की लड़ाई में फंसी विद्या

कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच चल रही कानूनी लड़ाई अब दूसरों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इन दोनों के झगड़े के कारण विद्या बालन की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां आने लगी हैं। खबरों के मुताबिक विद्या और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के बीच सब ठीक नहीं है और इसकी वजह है कंगना-रितिक का मामला।

विज्ञापन


पिछले तीन महीनों से खिंच रहा इनका झगड़ा हर दिन नया मोड़ ले लेता है। कथित रूप से कभी रितिक कंगना पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं तो कभी कंगना रितिक के साथ नकली तस्वीरें लीक करवाती हैं। ऐसे में बॉलीवुड भी दो खेमों में बंटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


बॉलीवुड सितारों ने इस मामले में अपना अपना मत रखना शुरू कर दिया है। संजय दत्त ने इस मामले से बचने की कोशिश की तो अक्षय कुमार ने सलाह दी कि इन्हें अपना झगड़ा खत्म करना चाहिए। लेकिन जो विद्या ने कहा, उससे वो खुद फंस गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना का साथ देना पड़ा विद्या पर भारी

Supporting Kangna lands Vidya in trouble with husband Siddharth
कंगना के समर्थन में थीं विद्या

दरअसल अपनी आने वाली फिल्म 'तीन' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विद्या बालन ने कंगना-रितिक के मामले पर पूछे गए सवाल में साफ तौर पर तो कंगना का साथ नहीं दिया था लेकिन उनका झुकाव उन्हीं की तरफ था।

विद्या ने कहा था,''मुझे लगता है ये मेरा हक नहीं है कि मैं किसी के बारे में धारणा बनाऊं लेकिन मुझे कंगना रनौत पर गर्व है कि वो अपने लिए खड़ी है। मुझे लगता है ये बहुत बड़ी बात है क्योंकि एक औरत होने के तौर पर हमें दूसरों के लिए, अपने परिवार, बच्चों, पति, माता-पिता के लिए पक्ष लेना तो आसान लगता है। और वो खुद अपने लिए पक्ष ले रही है तो उसकी तारीफ होनी चाहिए। उसे और ताकत मिले।''

लेकिन उनके इस बयान से उनके पति सिद्धार्थ उनसे खफा हैं। अगली स्लाइड में जानिए क्यों।

विद्या से खफा हैं पति सिद्धार्थ?

Supporting Kangna lands Vidya in trouble with husband Siddharth
रितिक-सिद्धार्थ के बीच बढ़ सकता है तनाव

सिद्धार्थ यूटीवी डिजनी के मालिक हैं और उन्हें लगभग हर सितारे के साथ काम करना पड़ता है। यही नहीं, सिद्धार्थ रितिक की अगली फिल्म 'मोहनजो दारो' के प्रोड्यूसर भी हैं। ऐसे में विद्या का कंगना का साथ देना रितिक-सिद्धार्थ के बीच तनाव बढ़ा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ खुद किसी भी तरह के विवाद से दूर ही रहते हैं और चूंकि वे स्टूडियो चलाते हैं इसलिए उन्हें हर ऐक्टर के साथ समान व्यवहार करना पड़ता है। लेकिन अब पत्नी विद्या ने कंगना का साथ दे दिया है तो सिड भी इस विवाद का हिस्सा बन गए हैं।

देखते हैं, ये मामला यहीं निपटता है या इन दो सितारों की लड़ाई का खामियाजा इस पति-पत्नी को भी भुगतना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed