सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suraj Nambiar Shares Post After Split From Mouni Roy Says Do Not Drag Innocent Friends Amid Disha Patani Name

‘दोस्तों को घसीटना बंद करें’, मौनी रॉय से अलगाव के बाद सूरज नांबियार का पोस्ट; दिशा पाटनी का किया बचाव?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 18 May 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Suraj Nambiar On Separation With Mouni Roy: मौनी रॉय से अलगाव के बाद दोनों के रिश्ते के बीच दिशा पाटनी का नाम भी लगातार घसीटा जा रहा है। अब इन चर्चाओं पर सूरज नांबियार ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Suraj Nambiar Shares Post After Split From Mouni Roy Says Do Not Drag Innocent Friends Amid Disha Patani Name
मौनी रॉय, सूरज नांबियार और दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। पति सूरज नांबियार से अपने अलगाव की घोषणा करने के बाद मौनी रॉय और दिशा पाटनी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अब सूरज नांबियार ने इस पूरे मामले पर एक विस्तृत बयान जारी किया है। व्यवसायी सूरज ने खुद को लेकर चल रही खबरों को दुर्भाग्यपूर्ण और बेबुनियाद बताया है। साथ ही उन्होंने एल्युमिनी विवाद और किसी तीसरे व्यक्ति के इंटरफेयर को लेकर चल रही अफवाहों का भी खंडन किया है। 

Trending Videos

मनगढंत खबरें फैलाना बंद करें
सूरज नांबियार ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा किया है। इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रहे विवाद पर बात करते हुए लिखा, ‘मैं यह बात स्पष्ट रूप से और अंतिम रूप से कहना चाहता हूं हम दोनों या किसी तीसरे पक्ष के बारे में लगाए जा रहे किसी भी आरोप में कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अन्य लोगों को घसीटना गलत है। खासकर उन निर्दोष दोस्तों को जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। मौनी और मैंने इस दौरान सम्मानजनक व्यवहार किया है और हम उम्मीद करते हैं कि इस मामले पर रिपोर्टिंग करने वाले भी हमारे प्रति वही सम्मान दिखाएंगे।

लोगों ने ऐसी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी हैं, जिनका कोई वजूद नहीं है। ये रिपोर्टें बिना किसी कंफर्मेशन के चल रही हैं, जो पूरी तरह से गलत है। मैं इसका साफ तौर पर विरोध करता हूं। जानबूझकर फैलाई गई गलत खबर या जानकारी के सामने चुप रहना मुझे मंजूर नहीं है।’

प्राइवेसी का रखें ध्यान
सूरज ने आखिर में कहा कि मैंने और मौनी ने अपने संयुक्त बयान में वो सब कह दिया, जो कहना था। इसलिए मैं एक बार फिर आप लोगों से ये उम्मीद करता हूं और अपील करता हूं कि उस बयान का सम्मान करें। साथ ही हमें आगे बढ़ने के लिए समय दें। हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें।
 

Suraj Nambiar Shares Post After Split From Mouni Roy Says Do Not Drag Innocent Friends Amid Disha Patani Name
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कपल ने कंफर्म किया था अपना अलगाव
सूरज और मौनी के अलगाव और तलाक की चर्चाएं तब शुरू हुई थीं, जब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। साथ ही शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। इसके बाद 14 मई को मौनी ने अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों के बीच सूरज से अलग होने की पुष्टि की।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक संयुक्त बयान में उन्होंने लोगों से बेवजह की खबरों को चलाने पर निराशा जताई। साथ ही अलग होने का खुलासा करते हुए लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और स्पेस देने की अपील भी की।

Suraj Nambiar Shares Post After Split From Mouni Roy Says Do Not Drag Innocent Friends Amid Disha Patani Name
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी-सूरज का रिश्ता
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की। शादी मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाज से हुई थी। शादी से पहले दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed