फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saba Azad Wraps Shooting For Hrithik Roshan HRX Produced Series Storm Says It Is Toughest Role Of My Life

‘कहानी ने झकझोर दिया’, सबा आजाद ने पूरी की सीरीज ‘स्टॉर्म’ की शूटिंग, बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने की है प्रोड्यूस

Mon, 18 May 2026 12:55 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 18 May 2026 12:55 PM IST
सार

Saba Azad In Storm: अभिनेत्री सबा आजाद ने अपनी आगामी वेब सीरीज ‘स्टॉर्म’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसे उनके बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। जानिए शो को लेकर सबा ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Saba Azad Wraps Shooting For Hrithik Roshan HRX Produced Series Storm Says It Is Toughest Role Of My Life
सबा आजाद और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री सबा आजाद जल्द ही ऋतिक के प्रोडक्शन हाउस एचआरएक्स फिल्म्स के बैनर तले बन रहे अगले प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। हाल ही में सबा ने खुलासा किया कि उन्होंने आगामी थ्रिलर सीरीज ‘स्टॉर्म’ की शूटिंग पूरी कर ली है। सबा ने अपने सीरीज की कहानी और अपने किरदार को लेकर बात की।

विज्ञापन

बताया करियर का सबसे मुश्किल किरदार
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हालिया बातचीत के दौरान सबा आजाद ने बताया कि इस भूमिका ने उन्हें इमोशनली बहुत प्रभावित किया। उन्होंने इस किरदार को अपने करियर की अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण परफॉर्मेंस में से एक बताया। सीरीज में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया मेरे लिए काफी हैरान करने वाली और शानदार रही।

विज्ञापन


इस सीरीज ने मुझे उन तरीकों से झकझोर दिया, जिनकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। मुझे लगता है कि मैं इसे घर ले गई और मुझे नहीं लगता कि मैं पहले कभी किसी किरदार को घर ले गई हूं। मैं लोगों के इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि उस शो में कुछ बेहतरीन कलाकार हैं और अजीतपाल सिंह (निर्देशक) एक जीनियस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saba Azad Wraps Shooting For Hrithik Roshan HRX Produced Series Storm Says It Is Toughest Role Of My Life
सीरीज 'स्टॉर्म' - फोटो : इंस्टाग्राम@

ऐसी है ‘स्टॉर्म’ की कहानी
‘स्टॉर्म’ की कहानी मुंबई में हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े एक घोटाले में फंसी पांच महिलाओं के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, ये महिलाएं भ्रष्टाचार, धोखे और मुंबई जैसे शहर में अपने जीवन के संघर्ष से जूझती नजर आती हैं।

इस सीरीज में सबा आजाद के अलावा पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव और रामा शर्मा सहित कई दमदार कलाकार नजर आएंगे। अजीतपाल सिंह द्वारा निर्देशित ‘स्टॉरम’ का निर्माण ऋतिक रोशन और ईशान रोशन अपने बैनर एचआरएक्स फिल्म्स के तहत कर रहे हैं। कहानी अजीतपाल सिंह, फ्रांकोइस लुनेल और स्वाति दास द्वारा लिखी गई है।

Saba Azad Wraps Shooting For Hrithik Roshan HRX Produced Series Storm Says It Is Toughest Role Of My Life
सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम-@sabazad
अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगी सबा
‘स्टॉर्म’ के अलावा सबा आजाद का इस साल एक और बड़ा प्रोजेक्ट रिलीज होने वाला है। वह अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होने वाले 'व्हाट्स योर गायनेक?' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके बाद अभिनेत्री फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की आगामी क्राइम ड्रामा फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed