फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput death anniversary Sister Shweta shares emotional note

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने किया याद, भगवान राम के रूप में तस्वीर की शेयर; लिखी खास बात

Sun, 14 Jun 2026 09:06 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 14 Jun 2026 09:06 AM IST
सार

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि की छठी पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने सुशांत की यादों, उनके अच्छे स्वभाव और लोगों पर उनके गहरे असर के बारे में बात की।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death anniversary Sister Shweta shares emotional note
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। आज सुशांत की छठी पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनकी याद में एक इमोशनल नोट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने भगवान राम के रूप में भाई की एक तस्वीर भी शेयर की है।

विज्ञापन

भाई को याद कर भावुक हुईं श्वेता
श्वेता ने अपने दिवंगत भाई सुशांत की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने लिखा, 'सुशांत को गए 6 साल हो चुके हैं, लेकिन समय बीतने से उनकी यादें कम नहीं हुई हैं। कुछ आत्माएं समय से भी बड़ी होती हैं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मृत्यु नहीं, जीवन का जश्न'
श्वेता ने आगे लिखा कि अब वह सुशांत के निधन का दुख नहीं, बल्कि उनके जीने के अंदाज को याद रखना चाहती हैं। श्वेता ने सुशांत को एक ऐसा इंसान बताया, जो हमेशा नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहते थे। उन्हें सितारों, ब्रह्मांड और इंसानी दिमाग के रहस्यों को जानने में बहुत दिलचस्पी थी।

विज्ञापन

'दया और सम्मान'
श्वेता ने आगे लिखा कि सुशांत हर इंसान को बराबर सम्मान देते थे। उनका मानना था कि अगर आपके दिल में दूसरों के लिए दया नहीं है, तो आपकी कामयाबी का कोई मतलब नहीं है। उनका कहना था कि जब भी कोई इंसान गुस्से की जगह दया को चुनता है, तो सुशांत के विचार हमेशा जिंदा रहते हैं। जिंदगी इस बात से नहीं नापी जाती कि वो कितनी लंबी थी, बल्कि इससे नापी जाती है कि उसने कितने दिलों को छुआ।

'सुशांत को सच्ची श्रद्धांजलि'
श्वेता ने फैंस से अपील की कि सुशांत को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनके सिखाए रास्तों पर चलें। श्वेता ने लिखा, 'हमेशा नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहें, दयालु बनें, निडर होकर सपने देखें और दुनिया की कड़वाहट की वजह से अपने दिल को कभी कठोर न होने दें।'

यह भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' प्रमोशन के दौरान मची भगदड़, बड़ी बहन की तरह कृति सेनन ने किया रश्मिका का बचाव; देखें वायरल वीडियो

'सुशांत में दिखती थी राम जी की छवि'
हाल ही में फिल्म 'रामायण' का टीजर आने के बाद, किसी फैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर बनाई, जिसमें वह भगवान राम के रूप में नजर आए। श्वेता ने इस तस्वीर को भी शेयर किया। भगवान राम के रूप में भाई सुशांत की तस्वीर को देखकर श्वेता ने लिखा कि इस तस्वीर ने उनके दिल को छू लिया है।


श्वेता ने लिखा कि भगवान राम मर्यादा, साहस और पवित्रता के प्रतीक हैं। सुशांत के अंदर भी वही मासूमियत और पवित्रता थी। श्वेता ने गर्व से कहा कि आज के दौर में सुशांत से बेहतर और इतनी खूबसूरती से भगवान राम का किरदार कोई और नहीं निभा सकता था।

यह भी पढ़ें: नए हेयर स्टाइल और लेदर जैकेट लुक में नजर आए भाईजान, वीडियो हुआ वायरल; फैंस ने पूछा, 'क्या वामशी की SVC63...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed