फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: ईडी दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, अभिनेत्री को नहीं मिली थी और मोहलत

Fri, 07 Aug 2020 12:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 07 Aug 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty arrives at Enforcement Directorate ED office in Mumbai, Sushant Singh Rajput death case
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput death case) में सीबीआई के साथ ही साथ प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate- ED) भी जांच कर रहा है। ऐसे में आज  ईडी ने रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद रिया अब ईडी के ऑफिस पहुंच चुकी हैं।
Rhea Chakraborty arrives at Enforcement Directorate ED office in Mumbai, Sushant Singh Rajput death case
ईडी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI
याद दिला दें कि रिया चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होने की अपील की थी, लेकिन रिया की इस अपील को  प्रवर्तन निदेशालय ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद अब रिया को पेश होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर रिया की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों को न्यूज एंजेसी एएनआई ने  ट्विटर पर साझा किया है।
 

 

Rhea Chakraborty arrives at Enforcement Directorate ED office in Mumbai, Sushant Singh Rajput death case
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने अपील में कहा था कि जब तक सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी न हो जाए तब तक के लिए उनके बयान को दर्ज ना किया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया को ईडी का समन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर मिला था। वहीं अभिनेत्री ने इसका जवाब मेल से दिया था।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty arrives at Enforcement Directorate ED office in Mumbai, Sushant Singh Rajput death case
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
ईडी का रिया को समन क्यों ?

सुशांत केस की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही था। लेकिन दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह की पटना में करवाई गई एफआईआर के बाद केस में बिहार पुलिस भी शामिल हो गई। एफआईआर में रिया और उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगे थे जिसमें रिया द्वारा सुशांत के पैसों के लेनदेन करने का भी आरोप था। ऐसे में ईडी भी अब इस मामले में जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty arrives at Enforcement Directorate ED office in Mumbai, Sushant Singh Rajput death case
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। जिसके बाद शुरुआती जांच में इस मामले को नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन केके सिंह की एफआईआर के बाद में इस केस का पूरा एंगल ही चेंज हो गया। केके सिंह की एफआईआर के बाद में कई और सितारों और सुशांत के परिचितों ने रिया चक्रवर्ती पर ही आरोप लगाए हैं। ऐसे में सीबीआई ने भी रिया समेत छह लोगों के खिलाफ जांच शुरू की है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed