फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख को यशराज फिल्म्स ही लगा सबसे सुरक्षित ठिकाना, इस निर्देशक के साथ शुरू होगी अगली फिल्म

Fri, 07 Aug 2020 11:11 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 07 Aug 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan next film with yash raj films here know about details
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुपर फ्लॉप फिल्म ‘जीरो’ के बाद शाहरुख खान की अगली फिल्म कौन सी होगी, इसका फैसला हो गया है। राजकुमार हिरानी की हास्य फिल्म पर काम करने को शाहरुख ने मंजूरी दे दी है, लेकिन इसकी शूटिंग शुरू करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए शाहरुख ने अब उससे पहले एक और फिल्म करने का मन बना लिया है। 

shah rukh khan next film with yash raj films here know about details
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के मुताबिक ये फिल्म वह यशराज फिल्म्स के बैनर तले करेंगे और इसका निर्देशन करेंगे फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ से बेहतरीन काम कराने वाले सिद्धार्थ आनंद। जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स की ये फिल्म बैनर की 50वीं वर्षगांठ पर प्लान की गई फिल्मों में शामिल है। 

shah rukh khan next film with yash raj films here know about details
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। एक नाम शाहरुख की तरफ से इसका ‘पठान’ प्रस्तावित है, इस बारे में यशराज फिल्म्स की रिसर्च टीम लोगों से फीडबैक भी ले रही है। अभी यह तय नहीं है कि फिल्म का नाम ‘पठान’ ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan next film with yash raj films here know about details
प्रभास, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख की यशराज फिल्म्स के साथ प्रस्तावित इस फिल्म में हीरोइन का चयन होना अभी बाकी है। पहले इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण का नाम चर्चा में आया था, लेकिन उनकी टीम ने जिस तरह प्रभास के साथ बनने वाली उनकी फिल्म की फीस को लेकर प्रचार किया, वह यशराज फिल्म्स के गले नहीं उतरा है। इसके अलावा दीपिका के कथित रूप से पैसे लेकर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस जाने का मामला भी दीपिका के खिलाफ गया है। दीपिका की टीम ने इस बारे में अब तक कोई बयान भी जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
shah rukh khan next film with yash raj films here know about details
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूत्र बताते हैं कि शाहरुख की इस फिल्म के लिए जिस हीरोइन का नाम सबसे आगे है, वह हैं अनुष्का शर्मा। दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे की चंद बेहद रोमांटिक जोड़ियों में मानी जाती है। बताया ये भी जाता है कि इस फिल्म में यशराज फिल्म्स किसी नए चेहरे को भी मौका दे सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed