{"_id":"5f2ce06a8ebc3e3cb6540e1b","slug":"vaani-kapoor-entry-in-abhishek-kapoor-film-ayushmann-khurrana-starrer-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक कपूर की आयुष्मान स्टारर लव स्टोरी में वाणी कपूर की एंट्री, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक कपूर की आयुष्मान स्टारर लव स्टोरी में वाणी कपूर की एंट्री, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रॉक ऑन, काय पो छे और केदारनाथ जैसी चर्चित फिल्में बनाने वाले निर्देशक अभिषेक कपूर की अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ बनने जा रही फिल्म की हीरोइन वाणी कपूर होंगी। जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी।
2 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वाणी कपूर के चयन के बारे में अभिषेक कहते हैं, “बेफिक्रे में वाणी का काम बेहद शानदार था। मैं तो बस सेट पर उनके और आयुष्मान के साथ आने का इंतज़ार कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि दोनों की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाएगी।"
3 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, वाणी कपूर कहती हैं, "यह बहुत ही प्यारी और दिल को छू लेने वाली फिल्म है। आयुष्मान हमारी जनरेशन के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं और इस खूबसूरत लव स्टोरी में हम दोनों पहली बार एक साथ काम करने वाले हैं, और इस बात से मैं बेहद उत्साहित हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक कहते हैं कि उनकी यह प्रोग्रेसिव लव स्टोरी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों को उनसे और आयुष्मान से हमेशा कुछ अनोखा और नया करने की उम्मीद रहती है और दिल को छू लेने वाले इस रोमांस को देखकर वाकई उन्हें बड़ा आनंद आएगा। आयुष्मान इस फ़िल्म में एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका निभाने वाले हैं, जिसके लिए उन्हें बड़े फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा को लेकर आयुष्मान की पसंद बिल्कुल अलग है। वह कहते हैं, “इस फिल्म के लिए मुझे फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना होगा और इसके लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं। इसमें मैं बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाला हूं। स्क्रीन पर लोगों ने मुझे इस लुक में पहले कभी नहीं देखा है और मुझे ऑडियंस के रिएक्शन का बेसब्री से इंतज़ार है। ट्रांसफॉर्मेशन का पूरा प्रोसेस मेरे लिए काफी इन्टेंस होने वाला है और मुझे दर्द भी सहना होगा, लेकिन मुझे लगता है कि इस दर्द का फल काफी मीठा होगा।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।