{"_id":"5f2cd5868ebc3e3c9a7d2b5d","slug":"kangana-ranaut-gave-cradit-to-sushma-swaraj-for-saving-the-film-industry-from-underworld","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना ने बीजेपी की इस नेता को दिया फिल्म इंडस्ट्री को बचाने का क्रेडिट, बरसी पर जुटे फिल्मी सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना ने बीजेपी की इस नेता को दिया फिल्म इंडस्ट्री को बचाने का क्रेडिट, बरसी पर जुटे फिल्मी सितारे
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुषमा स्वराज की बरसी पर जुटे सितारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने एक बयान बीजेपी की प्रखर नेता रहीं सुषमा स्वराज को लेकर दिया है। सुषमा स्वराज की पहली बरसी पर आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन संस्कार भारती के इस कार्यक्रम में फिल्मी दुनिया के तमाम दूसरे सितारों ने भी शिरकत की। कंगना ने इस कार्यक्रम में कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सुषमा स्वराज ने ही माफिया से मुक्त कराया।
2 of 5
सुषमा स्वराज
- फोटो : PTI
ऑनलाइन हुए इस इवेंट में कंगना ने कहा कि सुषमा जी ने अपने जीवन में कई बहादुरी भरे काम किए। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अंडरवर्ल्ड के हाथों से बचाया और और एक पहचान दी, वे मेरे लिए प्रेरणा स्वरूप हैं। उनकी पूरी जिन्दगी महिला सशक्तिकरण की मिसाल है जिसे हमारी आने वाली पीढ़ियां कभी भुला नहीं सकतीं।
3 of 5
कंगना रनौत, प्रकाश जावडेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केंद्रीय मंत्री रहीं सुषमा स्वराज के निधन के एक साल पूरे होने पर सुष्मांजलि नाम से एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन नेशन फर्स्ट कलेक्टिव, संस्कार भारती पूर्वोत्तर एवं संस्कृति गंगा न्यास ने किया। हरीश भिमानी ने इस कार्यक्रम का संचालन किया और इसकी अध्यक्षता सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने की। कार्यक्रम में सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज की विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस कार्यक्रम में हिंदी फिल्मों के कलाकारों के अलावा मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता मोहन लाल भी शामिल हुए। हिंदी सिनेमा के जिन कलाकारों ने यहां अपनी सहभागिता दिखाई, उनमें प्रसून जोशी, सुभाष घई, अनूप जलोटा, मधुर भंडारकर, कविता कृष्णामूर्ति, अमीषा पटेल, ईशा गुप्ता, समीर अनजान, कमलेश पांडे, प्रियदर्शन, कुलदीप सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा, गजेन्द्र चौहान और मुकेश खन्ना आदि शामिल हैं। फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन कार्यक्रम की आयोजन समिति के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रनौत, प्रकाश जावडेकर, प्रसून जोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस वर्चुअल इवेंट के जरिए सुषमा स्वराज के योगदान को याद किया गया। इस मौके पर प्रसून जोशी ने सुषमा स्वराज की सुनाई आखिरी कविता 'उखड़े उखड़े क्यों हो वृक्ष सुख जाओगे' भी सुनाई। अनूप जलोटा ने कार्यक्रम की शुरुआत सुषमा स्वराज के एक पसंदीदा गीत से की और कहा कि वह बहुत ही स्पष्ट वक्ता थीं और कलाकारों के लिए उनके हृदय में विशेष स्थान हमेशा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।