सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही। अभिनेता के आत्महत्या मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अब सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) भी अपना बयान दर्ज कराने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं हैं।
सुशांत की आत्महत्या मामले में बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया चक्रवर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत की आत्महत्या के मामले में उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस इस आत्महत्या मामले में बड़ी बारीकी से जांच कर रही है। अब तक इस केस में 6 लोगों से पूछताछ की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
Mumbai: Actor and #SushantSinghRajput's friend Rhea Chakraborty is present at Bandra Police Station; she has been called for interrogation by police, in connection with Sushant's suicide case pic.twitter.com/det6byJAjy
इस आत्महत्या मामले में हर किसी के जहन में बस एक ही सवाल चह रहा है कि आखिर 34 साल के सुशांत सिंह ने ऐसा क्यों किया। दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार ने भी कहा है कि वह अपनी जांच में डिप्रेशन के साथ-साथ पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आरोपों पर भी गौर करेगी।
सुशांत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है। मीतू परिवार की पहली सदस्य थीं, जिन्होंने सुशांत की बॉडी को देखा था। इसके अलावा सुशांत के करीबी दोस्त महेश से भी पूछताछ की जा चुकी है। महेश ही वो शख्स हैं जिससे सुशांत ने आखिरी बार फोन किया था। हालांकि दोनों की बात नहीं हो पाई थी।
सुशांत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर की खबरें पिछले एक साल से थीं। एक्टर के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं डाला। हालांकि वह एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। कहा जा रहा है कि रिया कुछ महीने पहले तक सुशांत के साथ ही रहती थीं।