फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushmita Sen Birthday Aarya 3 actress Ex Boyfriend Rohman Shawl shares her photo as bride on birthday see post

Sushmita Sen: शादी करने के लिए तैयार सुष्मिता! रोहमन ने दुल्हन के रूप में लेडी लव की तस्वीर शेयर कर बढ़ाई हलचल

Sun, 19 Nov 2023 10:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 19 Nov 2023 10:31 PM IST
सार

सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने अपनी लेडी लव सुष्मिता सेन के लिए एक प्यारा सा जन्मदिन का पोस्ट साझा किया।  रोहमन ने सुष्मिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिनेत्री की दुल्हन के रूप में एक तस्वीर साझा की है।  

विज्ञापन
Sushmita Sen Birthday Aarya 3 actress Ex Boyfriend Rohman Shawl shares her photo as bride on birthday see post
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : instagram

विस्तार

अभिनेत्री सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों से लेकर ओटीटी तक अपने नाम का परचम फहराने वाली सुष्मिता सेन को उनके फैंस से लेकर इंडस्ट्री के उनके को-स्टार्स और दोस्त भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन उनके लिए इस दिन को खास अभिनेत्री के परिवार के सदस्यों ने बनाया। जहां एक तरफ उनकी बड़ी बेटी रेना सेन ने सुष्मिता के लिए भावुक नोट लिखा, वहीं दूसरी तरफ उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने अभिनेत्री को खास अंदाज में बधाई दी। यह विश न केवल अभिनेत्री के लिए बल्कि फैंस के लिए भी खास रही। दरअसल, रोहमन ने कुछ ऐसा किया जिसे देख सभी सुष्मिता की शादी का कयास लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

रोहमन शॉल का खास विश
सुष्मिता को सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन एक पोस्ट ने सभी के को चौंका दिया है और यह किसी और का नहीं बल्कि रोहमन शॉल द्वारा किया गया था। लंबे समय तक रिश्ते में रहे सुष्मिता और रोहमन शॉल बेशक अलग हो चुके हों, लेकिन अब भी दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। लगातार साथ स्पॉट होने के बाद से ही एक बार फिर दोनों के रिश्ते में होने के कयास लगाए जा रहे हैं और अब रोहमन ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी के दिलों-दिमाग में इन अटकलों को तेज कर दिया है। दरअसल, रोहमन ने सुष्मिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिनेत्री की दुल्हन के रूप में एक तस्वीर साझा की है।  
विज्ञापन


दुल्हन के रूप में खूबसूरत लगीं सुष्मिता
सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने अपनी लेडी लव सुष्मिता सेन के जन्मदिन के लिए एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया। रोहमन ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री की एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वंडर वुमन।' दुल्हन की तरह सजी-धजी सुष्मिता की इस तस्वीर को देखकर इंटरनेट पर दोनों की शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं। सभी सवाल कर रहे हैं कि क्या सुष्मिता, रोहमन की दुल्हनिया बनने वाली हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by rohman shawl (@rohmanshawl)



बेटी रेनी ने भी सुष्मिता को दी बधाई
रोहमन के साथ ही सुष्मिता की बड़ी बेटी रेनी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए एक दिल को छू जाने वाले नोट साझा किया। रेनी ने अपने नोट में सुष्मिता को धन्यवाद कहा और उन्हें भगवान का पसंदीदा बच्चा भी बताया। इतना ही नहीं सुष्मिता की भाभी रहीं अभिनेत्री चारू असोपा ने भी अभिनेत्री पर खूब प्यार लुटाया। सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री पिछले काफी समय से 'आर्या' के तीसरे सीजन के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। 
Sushmita Sen: चारू असोपा ने खास नोट लिख सुष्मिता सेन को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीरों में दिखा दोनों का बॉन्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed