फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sushmita sen shared photo with ex boyfriend rohman shawal and daughters renee sen fans say perfect family pics

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने शेयर की एक्स बॉयफ्रेंड और बेटियों संग तस्वीर, फैंस बोले- खूबसूरत फैमिली फोटो

Mon, 13 Nov 2023 05:30 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 13 Nov 2023 05:30 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड सितारों से सजी दिवाली पार्टी थ्रो की। कुंद्रा परिवार कि इस पार्टी में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी बेटी रेनी और एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ शामिल हुईं। 

विज्ञापन
sushmita sen shared photo with ex boyfriend rohman shawal and daughters renee sen fans say perfect family pics
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड सितारों से सजी दिवाली पार्टी थ्रो की। कुंद्रा परिवार कि इस पार्टी में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी बेटी रेनी और एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ शामिल हुईं। वहीं सुष्मिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पैचअप के रूमर्स को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में रोहमन शॉल के साथ फोटो शेयर की है। तस्वीर में उनके साथ उनकी बेटी रेनी सेन भी दिख रही हैं और छोटी बेटी अलीशा वीडियो कॉल पर नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 11 नवंबर को अपने मुंबई वाले बंगले पर ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। यह पार्टी बी टाउन की हस्तियों से भरी रही। सुष्मिता सेन भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा रहीं। उन्होंने पार्टी से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को काफी पसंद आई हैं। बता दें की, सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की डेटिंग की खबरें 2018 में आई थीं। करीब 3 साल का रिलेशन के बाद 2021 में इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि रिलेशन टूटने के बाद भी एक्ट्रेस ने उनके साथ दोस्ती का रिश्ता बनाए रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

sushmita sen shared photo with ex boyfriend rohman shawal and daughters renee sen fans say perfect family pics
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

फोटो के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- आपको और आपके सभी प्रियजनों को दिवाली की शुभकामनाएं!!! आपके लिए सेहत, धन, समृद्धि, खुशी और प्यार की दुआ करती हूं!!! आप लोगों को प्यार!!! दुग्गा दुग्गा मुझे आपकी याद आई शोना अलीशा। आपने फोटो कंपलीट कर दी!! गर्मजोशी, प्यार और सादर।

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

विज्ञापन

सुष्मिता सेन की इस फोटो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस का अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ पैचअप हो गया है। एक यूजर ने लिखा-'सुष और रोहमन दोस्त बनने के बाद एक बार फिर कपल के तौर पर एक साथ वापस आ गए हैं? उनके फैंस प्लीज अपडेट करें'। एक दूसरे शख्स ने लिखा- 'अरे वो वापस आ गया है, आप लोगों को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं वह आपको फिर कभी न छोड़े'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed